शिक्षकों की 22 मांगे हैं लंबित, धरना देकर की समाधान की मांग

हिन्दुस्तान, बस्ती
Follow us on Google News
share

बस्ती के माध्यमिक शिक्षक संघ ने डीआईओएस कार्यालय के पास शिक्षकों की लंबित 25 सूत्री मांगों के निस्तारण के लिए धरना प्रदर्शन किया। ज्ञापन में पुरानी पेंशन बहाली, विद्यालयों का राजकीयकरण, सेवा सुरक्षा, और शिक्षकों के बकाया वेतन आदि मुद्दे शामिल हैं। कई शिक्षकों और पदाधिकारियों ने धरने को संबोधित किया।

शिक्षकों की 22 मांगे हैं लंबित, धरना देकर की समाधान की मांग

बस्ती, निज संवाददाता। माध्यमिक शिक्षक संघ एकजुट जिला इकाई ने डीआईओएस कार्यालय परिसर में शिक्षकों से संबंधित लंबित 25 सूत्री मांगों के निस्तारण के लिए धरना प्रदर्शन किया। धरने के बाद मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन सह जिला विद्यालय निरीक्षक अनूप कुशवाहा को सौंपा। ज्ञापन में पुरानी पेंशन बहाली, अशासकीय सहायता प्राप्त माध्यमिक विद्यालयों का राजकीयकरण, सेवा सुरक्षा बहाली, वित्त विहिन शिक्षकों की सेवा नियमावली, मदरसा शिक्षकों एवं शिक्षणेत्तर कर्मचारियों को मुख्यमंत्री कैशलेस चिकित्सा सहायता प्रदान करने, प्रधानाचार्य भर्ती की लिखित परीक्षा तथा विगत महीने में हुई राजकीय प्रवक्ता भर्ती परीक्षा का अवशेष बकाया शिक्षकों को शीघ्र भुगतान से संबंधित मुद्दे शामिल रहे।

धरने को प्रदेश कोषाध्यक्ष बिजेंद्र कुमार, प्रदेश मंत्री ध्रुव नारायण चौधरी, अटेवा के मंडलीय महामंत्री दीपक सिंह प्रेमी, जिला संयोजक अटेवा तौआब अली, जिलाध्यक्ष एकजुट अजय वर्मा, महामंत्री एकजुट डॉ. सत्यप्रकाश मौर्य, वीरेंद्र वरुण, राकेश सिंह, बाबूराम, शिवमूर्ति चतुर्वेदी सहित अन्य पदाधिकारियों, शिक्षकों ने संबोधित किया। इस दौरान नीरज वर्मा, जयराम, फूलचंद, विजय, मोहम्मद उमर, दरवेश, रमाकांत, संजय पासवान, विपलेश कुमार, गरिमा वर्मा, कंचन, संतोष, अजय राव, राकेश कुमार, शांति देवी सहित अन्य शिक्षक उपस्थित रहे।

Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें
Hindi News , इंडिया न्यूज़ , आज का मौसम , विधानसभा चुनाव और Sawan 2026 से जुड़ी ताज़ा खबरों व पल-पल के अपडेट के लिए लाइव हिन्दुस्तान के साथ जुड़े रहें। UP Chunav 2027 , UP Vidhan Sabha Seats और UP Vidhan Sabha Candisates से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण खबरें और जानकारी यहां पढ़ें। सभी बड़ी खबरें सबसे पहले पाने के लिए लाइव हिन्दुस्तान ऐप अभी डाउनलोड करें।
Hindi NewsIndia Newsशिक्षकों की 22 मांगे हैं लंबित, धरना देकर की समाधान की मांग