Badaun News: शिक्षकों की समस्याओं को लेकर प्रभारी मंत्री से मिले शिक्षक नेता

हिन्दुस्तान, बदायूं
Follow us on Google News
share

Badaun News: राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ की जिला कार्यकारिणी ने रविवार को प्रभारी मंत्री अरुण कुमार सक्सेना से मुलाकात कर परिषदीय शिक्षकों की विभिन्न समस्याओं को लेकर

Badaun News: शिक्षकों की समस्याओं को लेकर प्रभारी मंत्री से मिले शिक्षक नेता

Badaun News: 15 बीडीएन--02-प्रभारी मंत्री अरुण कुमार सक्सेना को शिक्षकों की समस्याओं का ज्ञापन सौंपते राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ के पदाधिकारी। बदायूं, संवाददाता।राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ की जिला कार्यकारिणी ने रविवार को प्रभारी मंत्री अरुण कुमार सक्सेना से मुलाकात कर परिषदीय शिक्षकों की समस्याओं को लेकर ज्ञापन सौंपा। शिक्षकों ने विद्यालयों तक गैस सिलेंडर और एमडीएम खाद्यान्न पहुंचाने, लंबित एरियर भुगतान तथा चयनित वेतनमान से जुड़े मामलों के निस्तारण की मांग रखी।ज्ञापन में कहाकि विद्यालयों तक गैस सिलेंडर नहीं पहुंचने से शिक्षकों को विद्यालय समय में गैस एजेंसी जाना पड़ता है। एमडीएम खाद्यान्न भी कई जगह विद्यालय के बजाय कोटेदार के घर या न्याय पंचायत स्तर पर उतारकर शिक्षकों को बुलाया जाता है।

महासंघ ने दोनों व्यवस्थाएं विद्यालय स्तर तक कराने की मांग की। इसके अलावा कई माह से लंबित एरियर का भुगतान, समय से सेवा पुस्तिका पूर्ण कर चयन वेतनमान का लाभ देने और शिक्षकों के महत्वपूर्ण कार्य समयबद्ध तरीके से कराने की मांग की गई। संगठन ने ब्लॉक कार्यालयों में लंबे समय से जमे कर्मचारियों की भूमिका पर भी सवाल उठाए। प्रभारी मंत्री ने समस्याएं सुनकर संबंधित अधिकारियों को शीघ्र निस्तारण के निर्देश देने का आश्वासन दिया।

Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें
Hindi News , इंडिया न्यूज़ , आज का मौसम , विधानसभा चुनाव और Sawan 2026 से जुड़ी ताज़ा खबरों व पल-पल के अपडेट के लिए लाइव हिन्दुस्तान के साथ जुड़े रहें। UP Chunav 2027 , UP Vidhan Sabha Seats और UP Vidhan Sabha Candisates से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण खबरें और जानकारी यहां पढ़ें। सभी बड़ी खबरें सबसे पहले पाने के लिए लाइव हिन्दुस्तान ऐप अभी डाउनलोड करें।
Hindi NewsUP NewsबदायूंBadaun News: शिक्षकों की समस्याओं को लेकर प्रभारी मंत्री से मिले शिक्षक नेता