शिक्षकों को मिला शिक्षण का बेहतर ज्ञान
शेमफोर्ड फ्यूचरिस्टिक स्कूल में शिक्षकों के लिए टीचर्स ट्रेनिंग वर्कशॉप आयोजित की गई। इसमें आधुनिक शिक्षण पद्धतियों और 21वीं सदी के कौशल विकास पर चर्चा की गई। निदेशक परवीन कुकरेजा ने कहा कि शिक्षकों की ताकत से विद्यालय की प्रगति होती है। कार्यक्रम का संचालन दिल्ली की प्रशिक्षकों ने किया।

शेमफोर्ड फ्यूचरिस्टिक स्कूल में शिक्षकों के व्यावसायिक विकास और गुणवत्तापूर्ण शिक्षा को बढ़ावा देने के उद्देश्य से टीचर्स ट्रेनिंग वर्कशॉप का आयोजन किया गया। प्रशिक्षण के दौरान आधुनिक शिक्षण पद्धतियों, प्रभावी कक्षा प्रबंधन, रचनात्मक तकनीकों और 21वीं सदी के कौशल आधारित शिक्षण पर विस्तार से चर्चा की गई। विभिन्न गतिविधियों के माध्यम से शिक्षकों को व्यावहारिक शिक्षण के नवीन तरीकों से अवगत कराया गया। विद्यालय के निदेशक परवीन कुकरेजा ने कहा कि विद्यालय की वास्तविक शक्ति उसके शिक्षक होते हैं और ऐसे प्रशिक्षण उनके ज्ञान व आत्मविश्वास को बढ़ाते हैं। कार्यक्रम में विद्यालय प्रबंधन के धर्मेंद्र आर्या एवं राजदीप आर्या ने पूरी टीम और प्रशिक्षकों का आभार व्यक्त किया।
कार्यशाला का संचालन आइडियल मेलोन, दिल्ली की प्रशिक्षक अरुणिमा अग्रवाल, मेहंदी हसन एवं मोहित ने किया।


