स्कूल हेल्थ एंड वेलनेस पर शिक्षकों को दिया प्रशिक्षण
हिन्दुस्तान, सिद्धार्थ
सिद्धार्थनगर में गंगा नेशनल पब्लिक स्कूल परसा भदवरिया में सीबीएसई द्वारा दो दिवसीय टीचर्स ट्रेनिंग कार्यक्रम का समापन हुआ। सभी शिक्षकों ने भाग लिया और बच्चों की भावनात्मक जरूरतों समझने एवं सुरक्षित वातावरण बनाने पर चर्चा की। मुख्य प्रशिक्षक बकायाराज टी. एवं डॉ. दिनेश प्रताप सिंह ने महत्वपूर्ण दिशा-निर्देश दिए।

सिद्धार्थनगर। गंगा नेशनल पब्लिक स्कूल परसा भदवरिया में सीबीएसई की ओर से स्कूल हेल्थ एंड वेलनेस विषय पर दो दिवसीय टीचर्स ट्रेनिंग कार्यक्रम समापन शुक्रवार को किया गया। इसमें विद्यालय के सभी शिक्षकों ने प्रतिभाग किया। प्रशिक्षण के दौरान बच्चों की भावनात्मक जरूरतों को समझने तथा स्वस्थ एवं सुरक्षित वातावरण उपलब्ध कराने से जुड़े विभिन्न पहलुओं पर चर्चा की गई। कार्यक्रम में मुख्य प्रशिक्षक बकायाराज टी. एवं डॉ. दिनेश प्रताप सिंह ने शिक्षकों को स्कूल हेल्थ एंड वेलनेस से संबंधित महत्वपूर्ण जानकारी एवं आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। प्रधानाचार्य एके रद्वाज एवं समन्वयक रवि उपाध्याय समेत प्रशासनिक व्यवस्थापक अमित राय, प्रीति मिश्रा, काजल उपाध्याय, दिलशाद आदि मौजूद रहे।


