परिषदीय शिक्षकों को दिया प्रशिक्षण

हिन्दुस्तान, प्रतापगढ़ - कुंडा
Follow us on Google News
share

अजगरा में लक्ष्मणपुर बीआरसी पर निपुण भारत मिशन के तहत शिक्षकों को पांच दिवसीय प्रशिक्षण दिया गया। इसमें भाषा और गणित को प्रभावी और रुचिकर तरीके से पढ़ाने के लिए शिक्षण विधियों का अभ्यास कराया गया। खंड शिक्षा अधिकारी ने प्रशिक्षक डॉ. अंकिता पांडेय की पुस्तक का विमोचन किया।

परिषदीय शिक्षकों को दिया प्रशिक्षण

अजगरा। लक्ष्मणपुर बीआरसी पर निपुण भारत मिशन के तहत शिक्षकों को पांच दिवसीय प्रशिक्षण दिया गया। प्रशिक्षण के दौरान भाषा और गणित विषयों को अधिक प्रभावी, रुचिकर व गतिविधि-आधारित तरीके से पढ़ाने से संबंधित विभिन्न शिक्षण विधियों व गतिविधियों का अभ्यास कराया गया। प्रशिक्षण में शिक्षकों को बताया गया कि कक्षा में बच्चों की सीखने की गति व समझ को बेहतर बनाने के लिए व्यावहारिक रणनीतियों को अपनाने की आवश्यकता है। प्रशिक्षण के समापन के बाद खंड शिक्षा अधिकारी ने सुरेश कुमार ने शिक्षिका डॉ. अंकिता पांडेय की रचित सनातन शाश्वत पुस्तक का विमोचन किया। इस मौके पर एआरपी आस्तिक द्विवेदी, संजय त्रिपाठी, अंकित त्रिपाठी, राजेंद्र यादव, शिक्षक नेता निर्भय सिंह, सुधीर मिश्र, अंकित प्रताप सिंह, रूपेश तिवारी, संजीव पांडेय, शिवम त्रिपाठी आदि मौजूद रहे।

Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें
Hindi News , इंडिया न्यूज़ , आज का मौसम , विधानसभा चुनाव और Navratri 2026 से जुड़ी ताज़ा खबरों व पल-पल के अपडेट के लिए लाइव हिन्दुस्तान के साथ जुड़े रहें। UP Chunav 2027 , UP Vidhan Sabha Seats और UP Vidhan Sabha Candidates से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण खबरें और जानकारी यहां पढ़ें। सभी बड़ी खबरें सबसे पहले पाने के लिए लाइव हिन्दुस्तान ऐप अभी डाउनलोड करें।
Hindi NewsIndia Newsपरिषदीय शिक्षकों को दिया प्रशिक्षण