शिक्षामित्र के परिजनों से टीएससीटी के सदस्यों ने की मुलाकात
बेवर। टीचर्स सेल्फ केयर टीम उत्तर प्रदेश के संस्थापक व अध्यक्ष विवेकानंद के निर्देश पर जिला संयोजक जितिश गौरव सिंह के नेतृत्व में टीम ने दिवंगत शिक्षा

टीचर्स सेल्फ केयर टीम उत्तर प्रदेश के संस्थापक व अध्यक्ष विवेकानंद के निर्देश पर जिला संयोजक जितिश गौरव सिंह के नेतृत्व में टीम ने दिवंगत शिक्षामित्र के परिजनों से मुलाकात की। इस दौरान टीएससीटी के सदस्यों ने ब्लॉक सुल्तानगंज के प्राथमिक विद्यालय देवगंज पर तैनात रहे दिवंगत शिक्षामित्र निमेंद्र परिहार के आवास पर स्थलीय निरीक्षण किया गया। निमेंद्र परिहार का निधन 24 जून 2025 को हुआ था। इस दौरान सहयोग प्रक्रिया के लिए कागजी कार्रवाई पूर्ण कराई गई। वहीं कार्यकारिणी ने भोगांव के मोहल्ला नद्दाफान निवासी जनपद हरदोई के कंपोजिट विद्यालय संदना में तैनात रहे दिवंगत शिक्षक मोहम्मद कोहिनूर के परिजनों से मुलाकात कर शोक संवेदना व्यक्त कर आर्थिक सहायता की कार्रवाई को आगे बढ़ाया।
टीएससीटी शिक्षकों का एक संगठन है जो शिक्षक व शिक्षामित्र के निधन पर आपसी क्राउड फंडिंग के माध्यम से संगठन से जुड़े सदस्यों के परिवार की 50 लाख रुपये तक की आर्थिक सहायता करता है।


