दिवंगत शिक्षक वेद प्रकाश के परिवार का होगा आर्थिक सहयोग

हिन्दुस्तान, पीलीभीत
Follow us on Google News
share

टीएससीटी अब तक 596 दिवंगत शिक्षकों के परिवारों को कर चुकी है 267 करोड़ से अधिक की आर्थिक मदददिवंगत शिक्षक वेद प्रकाश के परिवार का होगा आर्थिक सहयोगदिवं

दिवंगत शिक्षक वेद प्रकाश के परिवार का होगा आर्थिक सहयोग

टीचर्स सेल्फ केयर टीम (टीएससीटी) जुलाई माह के सहयोग अलर्ट में अपने जिले के दिवंगत शिक्षक स्वर्गीय वेद प्रकाश के परिवार का आर्थिक सहयोग करवाएगी। जिला टीम ने उनके आवास पर पहुंच कर स्थलीय निरीक्षण कर समस्त औपचारिकताएं पूरी कर लीं। जिला मीडिया प्रभारी फुरकान हाशमी ने बताया कि टीएससीटी वर्ष 2020 से दिवंगत होने वाले अपने शिक्षक सदस्यों के परिवारों का आर्थिक सहयोग करती है। इसी क्रम में अब तक 596 दिवंगत शिक्षकों के परिवारों को लगभग 267 करोड़, 13 लाख रुपये की आर्थिक सहायता प्रदान की जा चुकी है। 15 से 25 जुलाई तक चलने वाले सहयोग अलर्ट में अपने जिले के छठे दिवंगत शिक्षक वेदप्रकाश के परिवार का आर्थिक सहयोग कराया जाना प्रस्तावित है।

उन्होंने बताया कि वेदप्रकाश विकास खंड ललौरीखेड़ा के ग्राम गौनेरा स्थित प्राथमिक विद्यालय में अध्यापक थे। वह 24 जनवरी 2023 से टीएससीटी से जुड़ कर उ.प्र. में दिवंगत होने वाले शिक्षक सदस्यों के परिवारों को आर्थिक सहयोग कर रहे थे। 29 मई 2025 को उनका निधन हो गया। इस माह उनके परिवार को सहयोग कराया जाएगा। सहयोग से पूर्व की औपचारिकताएं पूरी करने के लिए संस्थापक अध्यक्ष विवेकानंद के निर्देश पर जिला संयोजक राजकुमार वर्मा के नेतृत्व में टीएससीटी टीम के जिला प्रवक्ता नरेश पाल गंगवार, जिला सह संयोजक भानु प्रताप सिंह व अतुल कुमार, जिला आईटी सेल प्रभारी शिवम सक्सेना, ललौरीखेड़ा ब्लॉक संयोजक सुहैल अहमद खां, ब्लॉक प्रवक्ता धर्मेंद्र कुमार, मिथलेश कुमारी व प्रमोद कुमार बिलसंडा ने स्वर्गीय वेद प्रकाश के नवाबगंज स्थित आवास पर पहुंच कर शोक संवेदना व्यक्त करते हुए उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की और स्थलीय निरीक्षण की कार्यवाही पूर्ण कर आवश्यक कागजात प्राप्त किए।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें
Hindi News , इंडिया न्यूज़ , आज का मौसम , विधानसभा चुनाव और Sawan 2026 से जुड़ी ताज़ा खबरों व पल-पल के अपडेट के लिए लाइव हिन्दुस्तान के साथ जुड़े रहें। UP Chunav 2027 , UP Vidhan Sabha Seats और UP Vidhan Sabha Candisates से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण खबरें और जानकारी यहां पढ़ें। सभी बड़ी खबरें सबसे पहले पाने के लिए लाइव हिन्दुस्तान ऐप अभी डाउनलोड करें।