शिक्षक अधिकार यात्रा का जगह-जगह हुआ स्वागत

हिन्दुस्तान, महाराजगंज
Follow us on Google News
share

महराजगंज में वित्तविहीन शिक्षक महासभा की ओर से शिक्षकों की मांगों को लेकर शिक्षक अधिकार यात्रा निकाली गई। यह यात्रा इन्दर प्रसाद जनजातीय इंटर कॉलेज से शुरू होकर विभिन्न कस्बों में गई। शिक्षकों ने सम्मानजनक मानदेय और लंबित मांगों को पूरा करने पर जोर दिया। यात्रा में कई शिक्षक और पदाधिकारी शामिल हुए।

शिक्षक अधिकार यात्रा का जगह-जगह हुआ स्वागत
शिक्षक अधिकार यात्रा का जगह-जगह हुआ स्वागत

महराजगंज, हिन्दुस्तान टीम। वित्तविहीन शिक्षक महासभा उत्तर प्रदेश के बैनर तले शिक्षकों की विभिन्न मांगों को लेकर शिक्षक अधिकार यात्रा निकाली गई। जगह जगह इसका स्वागत किया गया।इस यात्रा की शुरूआत बरगदवा बाजार स्थित इन्दर प्रसाद जनजातीय इंटर कॉलेज से हुआ। इसके बाद यात्रा विभिन्न कस्बों और बाजारों से होते हुए जिला मुख्यालय के लिए रवाना हुई। यात्रा का स्वागत निचलौल में मंडी गेट के पास विश्वम्भर पांडेय, राममिलन, नागेश्वर पटेल, इशदत्त शर्मा, फखरे आलम सहित अन्य शिक्षकों ने किया। बरोहिया और मिठौरा में भी यात्रा का स्वागत किया गया।इस दौरान शिक्षकों ने वित्तविहीन शिक्षकों की समस्याओं के समाधान, सम्मानजनक मानदेय और लंबित मांगों को पूरा करने की आवश्यकता पर बल दिया।

यात्रा में प्रदेश संरक्षक चन्द्रभूषण मिश्रा, प्रदेश महासचिव जीआरएफ हुसैन, प्रदेश उपाध्यक्ष दिग्विजय नाथ उपाध्याय 'ललित', जिलाध्यक्ष सोनू पटेल, विनोद यादव, नवीन पांडेय, जितेंद्र, विजय त्रिपाठी, अनिल पांडेय, डॉ. रास बिहारी सहित बड़ी संख्या में शिक्षक एवं संगठन के पदाधिकारी शामिल रहे। यात्रा के दौरान शिक्षकों ने एकजुट होकर अपने अधिकारों के लिए संघर्ष जारी रखने का संकल्प लिया।

Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें
Hindi News , इंडिया न्यूज़ , आज का मौसम , विधानसभा चुनाव और Sawan 2026 से जुड़ी ताज़ा खबरों व पल-पल के अपडेट के लिए लाइव हिन्दुस्तान के साथ जुड़े रहें। UP Chunav 2027 , UP Vidhan Sabha Seats और UP Vidhan Sabha Candisates से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण खबरें और जानकारी यहां पढ़ें। सभी बड़ी खबरें सबसे पहले पाने के लिए लाइव हिन्दुस्तान ऐप अभी डाउनलोड करें।
Hindi NewsIndia Newsशिक्षक अधिकार यात्रा का जगह-जगह हुआ स्वागत