सारण शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र से 5 अक्टूबर को डॉ. राहुल राज करेंगे नामांकन

हिन्दुस्तान, छपरा
share

शिक्षकों के सम्मान और अधिकारों की आवाज बुलंद करने के लिए डॉ. राहुल राज 5 अक्टूबर को नामांकन दाखिल करेंगे। इस अवसर पर शिक्षक-शिक्षिकाओं और शिक्षा जगत के प्रतिनिधियों की सभा का आयोजन होगा। डॉ. राज ने चुनाव को शिक्षकों की समस्याओं को उठाने का महत्वपूर्ण अवसर बताया है।

सारण शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र से 5 अक्टूबर को डॉ. राहुल राज करेंगे नामांकन

शिक्षकों के सम्मान और अधिकारों की आवाज बुलंद करने का लिया संकल्प: फोटो- 25-नामांकन को लेकर बैठक करते राहुल राज व शिक्षक छपरा। सारण शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र में आगामी विधान परिषद चुनाव को लेकर लोकप्रिय प्रत्याशी डॉ. राहुल राज 5 अक्टूबर सोमवार को अपना नामांकन दाखिल करेंगे। इस अवसर पर सारण प्रमंडल के पाँचों जिलों से शिक्षक-शिक्षिकाओं, शिक्षक संगठनों के प्रतिनिधियों, प्रधानाध्यापकों एवं शिक्षा जगत से जुड़े लोगों के शामिल होने की अपेक्षा है।

सभा का आयोजन

डॉ. राहुल राज ने बताया कि नामांकन से पूर्व सुबह 11 बजे जन्नत पैलेस, बस स्टैंड, रामलीला मठिया स्थित विवाह भवन में शिक्षक-शिक्षिकाओं के साथ एक सभा आयोजित की जाएगी। सभा में शिक्षकों के विचारों, सुझावों और मार्गदर्शन को प्राथमिकता दी जाएगी। इसके बाद वे अपने समर्थकों के साथ सारण प्रमंडल आयुक्त कार्यालय के लिए प्रस्थान करेंगे, जहाँ वे अपना नामांकन दाखिल करेंगे।

शिक्षकों से अपील

डॉ. राहुल राज ने सारण प्रमंडल के सभी सम्मानित शिक्षक मतदाताओं, शिक्षिका बहनों, शिक्षक संगठनों, प्रधानाध्यापकों व शिक्षा प्रेमियों से नामांकन कार्यक्रम में शामिल होकर अपना आशीर्वाद और मार्गदर्शन देने की अपील की है। उन्होंने कहा कि यह चुनाव केवल किसी व्यक्ति के राजनीतिक भविष्य का विषय नहीं है, बल्कि सारण शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र के शिक्षकों के सम्मान, अधिकारों और शिक्षा के उन्नयन से जुड़ा महत्वपूर्ण अवसर है। शिक्षकों की समस्याओं को मजबूती से उठाना और उनकी आवाज को सदन तक पहुँचाना मेरी प्रतिबद्धता है।

शिक्षा में सुधार की आवश्यकता

डॉ. राज ने शिक्षक समुदाय के साथ निरंतर संवाद, उनकी समस्याओं के समाधान के प्रयास और शिक्षा व्यवस्था में सकारात्मक सुधार की आवश्यकता पर भी जोर दिया। उन्होंने शिक्षक एकता, सम्मान और अधिकारों से जुड़े मुद्दों को मजबूती से आगे बढ़ाने का आह्वान किया।

सामान्य प्रश्न

✦डॉ. राहुल राज कब नामांकन दाखिल करेंगे?−
डॉ. राहुल राज 5 अक्टूबर को अपना नामांकन दाखिल करेंगे।
Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें
Hindi News , इंडिया न्यूज़ , आज का मौसम , विधानसभा चुनाव से जुड़ी ताज़ा खबरों व पल-पल के अपडेट के लिए लाइव हिन्दुस्तान के साथ जुड़े रहें। UP Chunav 2027 , UP Vidhan Sabha Seats और UP Vidhan Sabha Candidates से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण खबरें और जानकारी यहां पढ़ें। सभी बड़ी खबरें सबसे पहले पाने के लिए लाइव हिन्दुस्तान ऐप अभी डाउनलोड करें।
Hindi NewsIndia Newsसारण शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र से 5 अक्टूबर को डॉ. राहुल राज करेंगे नामांकन