अररिया: राज्यकर्मी का दर्जा प्रदान करने के बाद शिक्षकों को सेवा से हटाना पीड़ादायक: रहमानी
अररिया से मनीष की रिपोर्ट के अनुसार, 31 मार्च के बाद नियुक्त एवं प्रशिक्षित शिक्षकों को सेवा से हटाने संबंधी पत्र पर शिक्षक संघों का आक्रोश उत्पन्न हो रहा है। शिक्षकों ने विभागीय निर्देश का पालन किया है और उन्होंने प्रशिक्षण के बाद राज्यकर्मी का दर्जा प्राप्त किया है। अब उनकी सेवा से हटाए जाने को लेकर चिंता बढ़ गई है।

अररिया से मनीष की रिपेार्ट 31 मार्च के बाद नियुक्त एवं बाद में प्रशिक्षित शिक्षकों को सेवा से हटाने संबंधी निर्गत पत्र का मामला तूल पकड़ता जा रहा है। खासकर शिक्षक संघों ने तो इस कार्रवाई पर आक्रोश जताई है। दुर्भाग्यपूर्ण बताया है। बिहार राज्य प्रारंभिक शिक्षक संघ, जिला अररिया के जिलाध्यक्ष मो. जाफर रहमानी ने बताया कि 31 मार्च के बाद नियुक्त वैसे शिक्षक जो नियुक्ति के समय अप्रशिक्षित थे, लेकिन बाद में शिक्षा विभाग के निर्देश एवं निर्धारित प्रक्रिया के तहत प्रशिक्षण प्राप्त कर प्रशिक्षित हो चुके हैं, उन्हें भी सेवा से हटाने से संबंधित हाल में निर्गत पत्र को लेकर शिक्षकों में भारी निराशा एवं आक्रोश व्याप्त है।
श्री रहमानी ने कहा कि इन शिक्षकों की नियुक्ति विभाग द्वारा जारी विज्ञापन एवं निर्धारित प्रक्रिया के आधार पर हुई थी। नियुक्ति के समय यदि कुछ शिक्षक अप्रशिक्षित थे, तो शिक्षा विभाग ने ही उन्हें बाद में प्रशिक्षण प्राप्त करने का अवसर दिया। विभागीय दिशा-निर्देश के अनुसार इन शिक्षकों ने प्रशिक्षण प्राप्त कर अपनी शैक्षणिक योग्यता की आवश्यक शर्त भी पूरी की। उन्होंने कहा कि चिंता का विषय यह है कि इनमें से अनेक शिक्षक बिहार विद्यालय विशिष्ट शिक्षक नियमावली के तहत आयोजित सक्षमता परीक्षा भी उत्तीर्ण कर चुके हैं और राज्यकर्मी का दर्जा प्राप्त कर चुके हैं। ऐसे में वर्षों तक सेवा लेने, विभागीय प्रक्रिया के तहत प्रशिक्षण कराने तथा सक्षमता परीक्षा के माध्यम से राज्यकर्मी का दर्जा प्रदान करने के बाद अब उन्हें सेवा से हटाने की कार्रवाई शिक्षकों के लिए अत्यंत पीड़ादायक एवं गंभीर चिंता का विषय है। उन्होंने कहा कि शिक्षकों ने विभाग के प्रत्येक निर्देश का पालन किया है। इसलिए वर्षों की सेवा, विभागीय प्रशिक्षण, सक्षमता परीक्षा में सफलता तथा राज्यकर्मी का दर्जा प्राप्त करने की पूरी प्रक्रिया को ध्यान में रखते हुए उनके भविष्य की रक्षा की जानी चाहिए।

