शिक्षकों ने किया प्रदर्शन, आंदोलन जारी रखने की चेतावनी
फोटो 22 काली पट्टी बांधकर कर विरोध शिक्षकों ने जताया शिक्षक दिवस पर शिक्षकों ने किया प्रदर्शन, आंदोलन जारी रखने की चेतावनी शिक्षक दिवस पर शिक्षकों ने

हरदोई। अखिल भारतीय जूनियर हाईस्कूल शिक्षक संघ के पूर्व घोषित कार्यक्रम के तहत शिक्षक दिवस पर ब्लॉक अहिरोरी के शिक्षकों ने टीईटी अनिवार्यता के विरोध में काली पट्टी बांधकर विद्यालयों में कार्य किया। शिक्षकों ने भारत सरकार से अध्यादेश लाकर वर्ष 2010 से पूर्व नियुक्त शिक्षकों को टीईटी की अनिवार्यता से मुक्त करने की मांग की। विद्यालय समय के बाद शिक्षक ब्लॉक संसाधन केंद्र अहिरोरी पहुंचे और एकजुट होकर नारेबाजी करते हुए विरोध जताया। कार्यक्रम का नेतृत्व संघ के राष्ट्रीय एवं प्रदेश अध्यक्ष योगेश त्यागी ने किया। उन्होंने कहा कि देश के सभी 28 लाख शिक्षकों को टीईटी से मुक्त किए जाने तक आंदोलन जारी रहेगा।
योगेश त्यागी ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की ओर से टीईटी विहीन शिक्षकों के लिए विभागीय टीईटी कराने के वादे और विज्ञापन जारी किए जाने की सराहना की। उन्होंने कहा कि जल्द ही आंदोलन के अगले कार्यक्रम की घोषणा की जाएगी। इस दौरान प्राथमिक शिक्षक संघ के जिलाध्यक्ष रुद्र प्रकाश शुक्ल, मंडल उपाध्यक्ष धर्मेंद्र सिंह, ब्लॉक मंत्री राहुल वर्मा समेत सैकड़ों शिक्षक-शिक्षिकाएं मौजूद रहीं।

