गर्माया टीईटी प्रकरण, शिक्षकों ने काली पट्टी बांध किया विरोध

हिन्दुस्तान, इटावा औरैया
Follow us on Google News
share

इटावा में शिक्षक दिवस पर जूनियर शिक्षक संघ के आह्वान पर शिक्षकों ने टीईटी अनिवार्यता के खिलाफ काली पट्टी बांधकर प्रदर्शन किया। शिक्षकों का कहना है कि उनकी मूल योग्यता पहले से ही पूर्ण थी और अब टीईटी की अनिवार्यता का कोई औचित्य नहीं। इसलिए इसे समाप्त किया जाना चाहिए।

गर्माया टीईटी प्रकरण, शिक्षकों ने काली पट्टी बांध किया विरोध

इटावा। शिक्षक दिवस के अवसर पर एक बार फिर टीईटी की अनिवार्यता का मामला गर्माया है। इसके विरोध में शिक्षक खुलकर सामने आए हैं। जूनियर शिक्षक संघ के प्रदेशीय नेतृत्व के आह्वान पर शनिवार को संगठन से जुड़े शिक्षकों ने काली पट्टी बांधकर कामकाज किया। इसके चलते जिले के ज्यादातर जूनियर हाईस्कूलों में शिक्षक काली पट्टी बांधकर काम करते दिखे। उन्होने टीईटी अनिवार्यता का विरोध किया। जूनियर शिक्षक संघ ने शिक्षकों का आह्वान किया था कि टीईटी अनिवार्यता के विरोध में शिक्षक दिवस पर काली पट्टी बांधकर कम करें। इनका कहना है कि टीईटी अनिवार्यता सरासर गलत है। जब शिक्षक पद पर इन शिक्षकों की नियुक्ति की गई थी उस समय जो अनिवार्य योग्यता थी वह उनके पास थी और इसी आधार पर नियुक्ति की गई थी।

अब नियुक्ति के इतने साल बाद टीईटी की अनिवार्यता का कोई औचित्य नहीं है। इसको खत्म किया जाना चाहिए । जूनियर हाई स्कूल शिक्षक संघ के जिलाध्यक्ष गौरव पाठक व जिला महामंत्री अहसान अहमद ने कहा कि संगठन से जुड़े बड़ी संख्या में शिक्षकों ने शिक्षक दिवस पर विद्यालयों में काली पट्टी बांधकर काम किया। प्रदेशीय नेतृत्व के आहवान को लेकर शिक्षक काफी सक्रिय भी दिखाई दिए।शिक्षक संगठन लम्बे समय से टीईटी अनिवार्यता का विरोध कर रहे हैं। इसे लेकर आंदोलन भी हुए लेकिन अभी यह निर्णय कायम है। शिक्षक नेताओं का कहना है कि 20-25 सालों से पढ़ा रहे शिक्षकों के लिए टीईटी अनिवार्य करना उचित नहीं है। इस अनिवार्यता को खत्म किया जाना चाहिए। इसे लेकर ही शनिवार को काली पट्टी बांधकर शिक्षकों ने विरोध जताया।

Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें
Hindi News , इंडिया न्यूज़ , आज का मौसम , विधानसभा चुनाव , CJP Protest Live और Navratri 2026 से जुड़ी ताज़ा खबरों व पल-पल के अपडेट के लिए लाइव हिन्दुस्तान के साथ जुड़े रहें। UP Chunav 2027 , UP Vidhan Sabha Seats और UP Vidhan Sabha Candidates से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण खबरें और जानकारी यहां पढ़ें। सभी बड़ी खबरें सबसे पहले पाने के लिए लाइव हिन्दुस्तान ऐप अभी डाउनलोड करें।
Hindi NewsIndia Newsगर्माया टीईटी प्रकरण, शिक्षकों ने काली पट्टी बांध किया विरोध