दो को राज्यभर के 10 हजार शिक्षक-कर्मचारी रखेंगे उपवास

हिन्दुस्तान, घाटशिला
Follow us on Google News
share

वित्त रहित शिक्षा संयुक्त संघर्ष मोर्चा की बैठक में 02 अक्टूबर को मुख्यमंत्री आवास के घेराव व धरना-प्रदर्शन को प्रशासन से अनुमति नहीं मिलने पर स्थगित कर दिया गया। गांधी जयंती पर 10 हजार शिक्षक उपवास रखने का निर्णय लिया गया। मोर्चा ने दोहराया कि शांतिपूर्ण प्रदर्शन उनका संवैधानिक अधिकार है।

दो को राज्यभर के 10 हजार शिक्षक-कर्मचारी रखेंगे उपवास

घाटशिला, संवाददाता। वित्त रहित शिक्षा संयुक्त संघर्ष मोर्चा के अध्यक्ष मंडल की बैठक बुधवार को सर्वोदय बाल निकेतन उच्च विद्यालय, धुर्वा में हुई। इसमें 02 अक्तूबर को मुख्यमंत्री आवास घेराव व धरना-प्रदर्शन के लिए प्रशासन से अनुमति नहीं मिलने पर कार्यक्रम स्थगित करने का निर्णय लिया गया। मोर्चा के अनुसार, इसके विरोध में गांधी जयंती के दिन राज्यभर के करीब 10 हजार शिक्षक-कर्मचारी उपवास रखेंगे। मोर्चा के नेताओं ने आरोप लगाया कि राजनीतिक दलों व विभिन्न सामाजिक संगठनों को धरना-प्रदर्शन की अनुमति दी जा रही है, लेकिन शिक्षक संगठनों को अपने अधिकारों के लिए शांतिपूर्ण प्रदर्शन की अनुमति नहीं मिल रही है। नेताओं ने इसे दोहरा मापदंड बताते हुए कहा कि शांतिपूर्ण धरना-प्रदर्शन करना संगठनों का संवैधानिक अधिकार है। मोर्चा ने कहा कि 05 सितंबर के कार्यक्रम के लिए भी अनुमति नहीं मिली थी। अब 02 अक्तूबर के कार्यक्रम की अनुमति नहीं मिलने के बाद उच्च न्यायालय जाने का निर्णय लिया गया है.

अक्तूबर में जनहित याचिका

वहीं, अक्तूबर में राज्य कर्मी का दर्जा देने की मांग को लेकर जनहित याचिका दायर करने की बात कही गई। बैठक में निर्णय लिया गया कि दुर्गापूजा के बाद 24 अक्तूबर को अध्यक्ष मंडल की बैठक होगी। इसमें नवंबर के दूसरे सप्ताह में मुख्यमंत्री आवास घेराव की तिथि तय की जाएगी.

अनुदान वृद्धि तथा आंदोलन

मोर्चा ने कहा कि 75 प्रतिशत अनुदान वृद्धि और राज्य कर्मी का दर्जा देने की मांग को लेकर आंदोलन किया जाए। बैठक में 214 स्कूल एवं इंटर कॉलेजों के अनुदान की राशि अब तक जिला कोषागार में नहीं पहुंचने पर चिंता जताई गई। मोर्चा ने कहा कि प्रक्रिया पूरी होने और मुख्यमंत्री की सहमति के बाद भी राशि लंबित है। यदि 01 अक्तूबर की शाम तक अनुदान की राशि जिला कोषागार में नहीं भेजी गई, तो आंदोलन शुरू करने की चेतावनी दी गई.

नए उपाध्यक्ष का चयन

माध्यमिक शिक्षक संघ झारखण्ड का वरीय उपाध्यक्ष बने मुरारी. सर्वसम्मति से मुरारी प्रसाद सिंह को माध्यमिक शिक्षक संघ झारखण्ड का वरीय उपाध्यक्ष व नागेंद्र पांडे को मोर्चा के अध्यक्ष मंडल का सदस्य बनाए जाने का निर्णय लिया गया। बैठक की अध्यक्षता माध्यमिक शिक्षक संघ के अध्यक्ष मनोज कुमार तिर्की ने की। इसमें रघुनाथ सिंह, फजलुल कदीर अहमद, गणेश महतो, अरविंद सिंह, देवनाथ सिंह, संजय कुमार, नरोत्तम सिंह, मनोज कुमार, विनय कुमार झा, मैनुद्दीन अंसारी, मुरारी प्रसाद सिंह, मोहम्मद हामिद, अर्जुन साहू एवं पशुपति महतो सहित अन्य उपस्थित थे। बैठक के निर्णय की जानकारी मोर्चा की ओर से मनीष कुमार ने दी.

सामान्य प्रश्न

✦कब बैठक हुई थी?−
बैठक बुधवार को सर्वोदय बाल निकेतन उच्च विद्यालय, धुर्वा में हुई।
Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें
Hindi News , इंडिया न्यूज़ , आज का मौसम , विधानसभा चुनाव से जुड़ी ताज़ा खबरों व पल-पल के अपडेट के लिए लाइव हिन्दुस्तान के साथ जुड़े रहें। UP Chunav 2027 , UP Vidhan Sabha Seats और UP Vidhan Sabha Candidates से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण खबरें और जानकारी यहां पढ़ें। सभी बड़ी खबरें सबसे पहले पाने के लिए लाइव हिन्दुस्तान ऐप अभी डाउनलोड करें।
Hindi NewsIndia Newsदो को राज्यभर के 10 हजार शिक्षक-कर्मचारी रखेंगे उपवास