रामनगर में शिक्षकों ने टीईटी का किया विरोध

हिन्दुस्तान, रामनगर
Follow us on Google News
share

रामनगर में शिक्षकों ने टीईटी का किया विरोधरामनगर में शिक्षकों ने टीईटी का किया विरोधरामनगर में शिक्षकों ने टीईटी का किया विरोधरामनगर में शिक्षकों ने ट

रामनगर में शिक्षकों ने टीईटी का किया विरोध

रामनगर, संवाददाता। हाईस्कूल और इंटर कालेजों में कार्यरत एलटी शिक्षकों के लिए टीईटी अनिवार्य करने के आदेश का विरोध शुरू हो गया। राजकीय इंटर कालेज ढेला सोमवार को इस मामले को लेकर राजकीय शिक्षक संघ की बैठक हुईं। बैठक को संबोधित करते हुए संगठन के पूर्व मंडलीय मंत्री नवेंदु मठपाल ने कहा 2014 से पहले नियुक्त शिक्षकों को अब टीईटी करने का आदेश निर्गत करना दुर्भाग्यपूर्ण है। शिक्षकों की सेवा शर्तें बदल दी गईं। टीईटी एलटी के विषय-विशेष कार्य से मेल नहीं खाता। एलटी माध्यमिक संवर्ग है प्रारंभिक नहीं। अनुभवी शिक्षकों को अब नई परीक्षा की तैयारी करनी पड़ रही है।

पूर्व ब्लाक उपाध्यक्ष बालकृष्ण चंद ने कहा कि वर्षों की निष्ठापूर्ण सेवा को एक परीक्षा के नतीजे से जोड़कर एलटी शिक्षकों की आजीविका और सम्मान को संकट में डालना संवैधानिक मूल्यों के भी विरुद्ध है। इस मौके पर मनोज जोशी, महेंद्र आर्य, शैलेंद्र भट्ट, दिनेश निखुरपा, जया बाफिला, उषा पवार, नरेश कुमार, संजीव कुमार, प्रदीप शर्मा, बालकृष्ण चंद, वसुधा यादव आदि मौजूद रहे।

Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें
Hindi News , इंडिया न्यूज़ , आज का मौसम , विधानसभा चुनाव और Navratri 2026 से जुड़ी ताज़ा खबरों व पल-पल के अपडेट के लिए लाइव हिन्दुस्तान के साथ जुड़े रहें। UP Chunav 2027 , UP Vidhan Sabha Seats और UP Vidhan Sabha Candidates से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण खबरें और जानकारी यहां पढ़ें। सभी बड़ी खबरें सबसे पहले पाने के लिए लाइव हिन्दुस्तान ऐप अभी डाउनलोड करें।
Hindi NewsIndia Newsरामनगर में शिक्षकों ने टीईटी का किया विरोध