शिक्षक दिवस पर काला बिल्ला लगा शिक्षकों ने किया काम
बिहार के मुजफ्फरपुर में शिक्षकों ने शिक्षक दिवस पर काला बिल्ला लगाकर अपनी मांगों को लेकर विरोध प्रदर्शन किया। जिला अध्यक्ष अभय कुमार निर्भय ने सरकार से 7वें वेतनमान, टीईटी परीक्षा से मुक्ति और पुरानी पेंशन योजना की बहाली की मांग की। शिक्षकों ने चेतावनी दी कि यदि उनकी मांगें नहीं मानी गईं, तो वे आंदोलन करेंगे।

मुजफ्फरपुर, प्रमुख संवाददाता। बिहार राज्य प्राथमिक शिक्षक संघ के निर्देशानुसार जिलेभर के शिक्षकों ने अपनी मांगों को लेकर शिक्षक दिवस के दिन विद्यालय में काला बिल्ला लगाकर काम किया। शिक्षकों ने सरकार के खिलाफ विरोध प्रदर्शन भी किया।जिला अध्यक्ष अभय कुमार निर्भय एवं प्रधान सचिव पवन कुमार प्रतापी ने कहा कि सरकार सभी प्रधान, विशिष्ट एवं नियोजित शिक्षकों को 7वें वेतनमान के अनुसार मूल वेतन एवं सभी संवर्ग के शिक्षकों को टीईटी परीक्षा से मुक्ति और पुरानी पेंशन योजना से आच्छादित करे। जिला संघ के संरक्षक रघुवंश प्रसाद सिंह, रामेश्वर सिंह, कार्यकारी अध्यक्ष कृष्णनंदन झा, उपाध्यक्ष रामनरेश ठाकुर, सुरेन्द्र कुमार, उपाध्यक्ष हेमंत कुमार, सचिव खुर्शीद आलम, सचिव अजय कुमार मिश्रा, राज्य प्रतिनिधि संजय कुमार सिंह, मीडिया प्रभारी इन्द्रभूषण आदि ने कहा कि सरकार शिक्षकों की जायज मांगें पूरी करे अन्यथा मुजफ्फरपुर जिला प्राथमिक शिक्षक संघ के बैनर तले जिले के हजारों शिक्षक आंदोलन करने के लिए बाध्य होंगे।


