जिले की सभी बीआरसी पर शिक्षकों का प्रदर्शन
हिन्दुस्तान, सासाराम
बकाया एरियर व समय पर वेतन भुगतान की मांगव पदाधिकारियों की मनमानी के कारण शिक्षकों के कार्य प्रभावित होने का आरोप लगाते हुए चरणबद्ध आंदोलन शुरू किया

सासाराम, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। बिहार राज्य प्रारंभिक शिक्षक संघ के आह्वान पर शनिवार को जिले के सभी प्रखंडों के बीआरसी पर शिक्षकों ने प्रदर्शन किया। संघ ने शिक्षा विभाग में भ्रष्टाचार व पदाधिकारियों की मनमानी के कारण शिक्षकों के कार्य प्रभावित होने का आरोप लगाते हुए चरणबद्ध आंदोलन शुरू किया है। प्रदर्शन का नेतृत्व संघ के जिलाध्यक्ष जयप्रकाश सिंह व जिला प्रधान सचिव जगन्नाथ सिंह ने किया।


