शिक्षा मंत्री कैंप कार्यालय पर 23 को प्रदर्शन

हिन्दुस्तान, गुड़गांव
Follow us on Google News
share

हरियाणा विद्यालय अध्यापक संघ शिक्षकों की लंबित मांगो और अतिथि अध्यापकों के नियमितीकरण को लेकर 23 सितंबर को पानीपत में शिक्षा मंत्री कैंप कार्यालय पर प्रदर्शन करेंगे। इसमें हजारों शिक्षक भाग लेंगे। विभिन्न मांगों में नियमितीकरण, पेंशन बहाली, और शिक्षकों के लिए बेहतर बजट शामिल हैं।

शिक्षा मंत्री कैंप कार्यालय पर 23 को प्रदर्शन

- शिक्षकों की लंबित मांगो व अतिथि अध्यापकों के नियमितिकरण को लेकर प्रदर्शन 23 सितंबर गुरुग्राम, अमर मौर्य। हरियाणा विद्यालय अध्यापक संघ शिक्षकों की लंबित मांगो और अतिथि अध्यापकों के नियमितीकरण को लेकर 23 सितंबर को पानीपत में शिक्षा मंत्री कैंप कार्यालय पर प्रदर्शन करेंगे। इसमें प्रदेश से हजारों शिक्षक भाग लेंगे।

मुख्य मांगें

हरियाणा विद्यालय अध्यापक संघ से संबद्ध स्कूल टीचर्स फेडरेशन ऑफ इंडिया के राज्य सचिव सत्यनारायण यादव, जिला प्रधान मनोज कुमार, जिला वरिष्ठ उप प्रधान अनीता यादव, जिला उप प्रधान मुकेश कुमारी और जिला सचिव राजकुमार ने संयुक्त रूप से कहा कि उच्च न्यायालय के फैसले के अनुसार 2014 की नियमितीकरण की पॉलिसी के तहत अतिथि अध्यापकों को नियमित करने, टेट की अव्यवहारिक शर्त के बारे में सरकार द्वारा संसद में बिल पास करके प्रभावित शिक्षकों को राहत प्रदान करना, सेवा नियमावली-2012 में संशोधन करना है। इसके अलावा सार्वजनिक शिक्षा का विस्तार करना, गत और वर्तमान ब्लॉक की एलटीसी प्रदान करना, पुरानी पेंशन बहाल करना, मेवात मॉडल स्कूलों के अध्यापक, कंप्यूटर शिक्षक, वर्क इंस्ट्रक्टर, वोकेशनल शिक्षक, लैब सहायक, कौशल रोजगार निगम के शिक्षकों सहित सभी वर्गों के शिक्षकों/कर्मचारियों को 23 और 31 दिसंबर, 2025 के हाई कोर्ट के फैसले अनुसार नियमित करना, व्यवहारिक एवं विकेंद्रीकृत तबादला नीति के माध्यम से शीघ्र तबादले करना,खाली पदों पर नियमित नियुक्ति करना, सभी वर्गों की पदोन्नति सूचियां जारी करना, शिक्षकों के निजी कार्य वरिष्ठता के आधार पर सीटिजन चार्टर बनाकर हल करना, शिक्षक/कर्मचारी के आश्रितों के इलाज में आय प्रमाण पत्र की शर्त समाप्त करना है।

अध्यापक संघ की स्थिति

राज्य सचिव ने कहा कि छात्रों की प्रोत्साहन राशि में महंगाई के अनुसार वृद्धि करना तथा पुस्तकें समय पर उपलब्ध करवाना, सभी प्रकार के बजट समय पर जारी करना, गैर शैक्षणिक कार्यों पर रोक, मिड डे मील का बजट अतिशीघ्र जारी किया जाए व सप्लाई की गई सामग्री उच्च गुणवत्तायुक्त हो, हड़ताल की अवधि को नियमित करने का पत्र जारी करना है। अध्यापक संघ के मांगपत्र में शामिल सभी मांगों को समय-समय पर द्विपक्षीय वार्ता के माध्यम से हल करना आदि है। उन्होंने कहा कि अगर समय रहते विभाग व सरकार ने मांगों को हल नहीं किया तो 23 सितंबर के प्रदर्शन में आगामी आंदोलन की घोषणा की जाएगी। जिसकी पूरी जिम्मेदारी शिक्षा विभाग और हरियाणा सरकार की होगी।

सामान्य प्रश्न

✦शिक्षकों के प्रदर्शन की तिथि कब है?−
23 सितंबर को पानीपत में शिक्षा मंत्री कैंप कार्यालय पर प्रदर्शन होगा।
Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें
Hindi News , इंडिया न्यूज़ , आज का मौसम , विधानसभा चुनाव , CJP Protest Live और Navratri 2026 से जुड़ी ताज़ा खबरों व पल-पल के अपडेट के लिए लाइव हिन्दुस्तान के साथ जुड़े रहें। UP Chunav 2027 , UP Vidhan Sabha Seats और UP Vidhan Sabha Candidates से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण खबरें और जानकारी यहां पढ़ें। सभी बड़ी खबरें सबसे पहले पाने के लिए लाइव हिन्दुस्तान ऐप अभी डाउनलोड करें।
Hindi NewsIndia Newsशिक्षा मंत्री कैंप कार्यालय पर 23 को प्रदर्शन