पुरानी पेंशन की मांग पर शिक्षकों का प्रदर्शन

हिन्दुस्तान, काशीपुर
Follow us on Google News
share

जसपुर में शिक्षकों ने आरटीई अधिनियम लागू होने से पहले नियुक्त शिक्षकों को शिक्षक पात्रता परीक्षा (टीईटी) से छूट और पुरानी पेंशन योजना की बहाली की मांग को लेकर धरना-प्रदर्शन किया। शिक्षकों ने मुख्यमंत्री को ज्ञापन सौंपा और नारेबाजी करते हुए अपनी मांगें रखीं। संघ के नेता टीईटी से छूट का समर्थन कर रहे हैं।

पुरानी पेंशन की मांग पर शिक्षकों का प्रदर्शन

जसपुर। आरटीई अधिनियम लागू होने से पहले नियुक्त शिक्षकों को शिक्षक पात्रता परीक्षा (टीईटी) से छूट और पुरानी पेंशन व्यवस्था बहाल करने की मांग को लेकर शुक्रवार को शिक्षकों ने तहसील परिसर में धरना-प्रदर्शन किया। इसके बाद मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन एसडीएम के पेशकार प्रकाश मेहर को सौंपा। शुक्रवार को शिक्षक और शिक्षिकाएं तहसील पहुंचे। उन्होंने टीईटी से छूट और पुरानी पेंशन बहाली की मांग को लेकर नारेबाजी करते हुए प्रदर्शन किया। प्राथमिक शिक्षक संघ के अध्यक्ष अमित त्यागी और मंत्री पंकज चौहान ने कहा कि आरटीई अधिनियम लागू होने से पहले नियुक्त सभी शिक्षकों को सेवा में बने रहने और पदोन्नति के लिए टीईटी से मुक्त रखा जाए।

कहा कि अधिनियम में संशोधन कर आरटीई लागू होने से पूर्व एनसीटीई और राज्य सरकार के निर्धारित मानकों के अनुसार नियुक्त शिक्षकों को न्याय दिया जाए। साथ ही शिक्षकों और कर्मचारियों के लिए पुरानी पेंशन व्यवस्था बहाल कर नई पेंशन योजना को वापस लिया जाए। यहां अमित त्यागी, पंकज कुमार, सुशील कुमार, अशोक चौहान, कौटिल्य रस्तोगी, नौशाद, जावेद, शाने आजम, अनिल कुमार, अरविंद चौहान, सौरभ चौहान, राधेश्याम, कौशल चौधरी, अनिल चौहान रहे।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें
Hindi News , इंडिया न्यूज़ , आज का मौसम , विधानसभा चुनाव और Sawan 2026 से जुड़ी ताज़ा खबरों व पल-पल के अपडेट के लिए लाइव हिन्दुस्तान के साथ जुड़े रहें। UP Chunav 2027 , UP Vidhan Sabha Seats और UP Vidhan Sabha Candisates से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण खबरें और जानकारी यहां पढ़ें। सभी बड़ी खबरें सबसे पहले पाने के लिए लाइव हिन्दुस्तान ऐप अभी डाउनलोड करें।