विवि अधिनियम के खिलाफ शिक्षकों का धरना शुरू
हिन्दुस्तान, मुजफ्फरपुर
मुजफ्फरपुर में शिक्षकों ने मंगलवार से नये विवि अधिनियम के खिलाफ धरना-प्रदर्शन शुरू किया। यह प्रदर्शन बिहार राज्य विश्वविद्यालय एवं महाविद्यालय शिक्षक संघर्ष मोर्चा के बैनर तले हो रहा है। कार्यक्रम के संयोजकों ने एकजुटता से संघर्ष की नौवें चरण की शुरुआत की।

मुजफ्फरपुर, प्रमुख संवाददाता। राज्य सरकार से प्रस्तावित नये विवि अधिनियम के विरोध में शिक्षकों ने मंगलवार से धरना-प्रदर्शन शुरू किया। धरना-प्रदर्शन बिहार राज्य विश्वविद्यालय व महाविद्यालय शिक्षक एवं शिक्षकेतर कर्मचारी संघर्ष मोर्चा के बैनर तले किया जा रहा है।बीआरएबीयू शिक्षक व शिक्षकेतर कर्मचारी संघर्ष मोर्चा के संयोजक मंडल के सदस्य डॉ. सुनील कुमार सिंह, प्रो. रमेश प्रसाद गुप्ता, राजीव कुमार व रामकुमार ने तीसरे चरण के संघर्षात्मक कार्यक्रम को एकजुटता के साथ आगाज करने के लिए सबके प्रति आभार प्रकट किया।


