फॉर्मल ड्रेस में स्कूल नहीं आने वाले शिक्षकों पर होगी कार्रवाई

हिन्दुस्तान, खगडि़या
Follow us on Google News
share

फॉर्मल ड्रेस में स्कूल नहीं आने वाले शिक्षकों पर होगी कार्रवाई फॉर्मल ड्रेस में स्कूल नहीं आने वाले शिक्षकों पर होगी कार्रवाई

फॉर्मल ड्रेस में स्कूल नहीं आने वाले शिक्षकों पर होगी कार्रवाई

खगड़िया। निज प्रतिनिधि स्कूलों में शिक्षकों के फॉर्मल ड्रेस (औपचारिक पोशाक) में नहीं आने वाले शिक्षकों पर कार्रवाई का निर्देश फिर से दिया गया है। इसको लेकर शिक्षा विभाग ने कड़ा रूख दिखाया है। जाहिर है कि सदन में एक सवाल पर शिक्षा मंत्री ने फॉर्मल ड्रेस में स्कूल नहीं आने वाले शिक्षकों की शिकायत मिलने पर कार्रवाई करने की बात कही है। साथ ही सभी डीईओ को लेटर भी जारी किया है। जाहिर है कि शिक्षा विभाग ने स्कूलों में शिक्षकों के जींस-पेंट व टी-शर्ट में स्कूल आने पर रोक लगा रखी है। पर, जिले में अब भी ऐसे शिक्षक हैं, जो जींस व टी-शर्ट में स्कूल में देखे जा रहे हैं।

यहां तक कि विभागीय कार्यक्रम के समय भी अधिकारियों के नजर के सामने ऐसे ड्रेस में शिक्षक दिखते हैं। सवाल है कि विभागीय आदेश का पालन जिला स्तर पर शिक्षा अधिकारी को कराना है। पर, इस ओर कड़ा ध्यान नहीं दिए जाने से धीरे-धीरे आदेश महज आदेश बनकर रह जा रहा है। इधर गत 20 जृुलाई को निदेशक प्रशासन ने सूबे के सभी डीईओ को पत्र लिखकर स्कूलों व अन्य शैक्षणिक संस्थानों में शालीन व्यहार व गरिमामयी ड्रेस का सख्ती से पालन कराने का निर्देश दिया है। साथ ही ऐसा मामले सामने आने पर सख्त कार्रवाई करने का निर्देश भी दिया है।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें
Hindi News , इंडिया न्यूज़ , आज का मौसम , विधानसभा चुनाव और Sawan 2026 से जुड़ी ताज़ा खबरों व पल-पल के अपडेट के लिए लाइव हिन्दुस्तान के साथ जुड़े रहें। UP Chunav 2027 , UP Vidhan Sabha Seats और UP Vidhan Sabha Candisates से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण खबरें और जानकारी यहां पढ़ें। सभी बड़ी खबरें सबसे पहले पाने के लिए लाइव हिन्दुस्तान ऐप अभी डाउनलोड करें।