नियमविरुद्ध एकल संचालन के खिलाफ शिक्षकों ने की पदयात्रा
By Newswrap
हिन्दुस्तान, कानपुरकानपुर के बिल्हौर इंटर कॉलेज के शिक्षकों ने प्रांतीय अध्यक्ष हरिश्चंद्र दीक्षित के नेतृत्व में पैदल मार्च किया। यह मार्च इसलिए किया गया क्योंकि शिक्षकों को अप्रैल से वेतन नहीं मिला है। उन्होंने जिलाधिकारी और आयुक्त कार्यालय में ज्ञापन देकर मुख्यमंत्री से सहायता की मांग की।

कानपुर। उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षक संघ के प्रांतीय अध्यक्ष हरिश्चंद्र दीक्षित के नेतृत्व में बिल्हौर इंटर कॉलेज, बिल्हौर के शिक्षकों संग कमिश्नर और जिलाधिकारी कार्यालय तक पैदल मार्च किया। यहां के शिक्षकों और अध्यापकों को अप्रैल माह से वेतन नहीं मिला है। मंडलीय संयुक्त शिक्षा निदेशक (जेडी) से शिकायत के बाद वेतन वितरण अधिनियम 1971 के प्रावधानों के विरुद्ध बिना कोई नोटिस दिए संस्था के लिए एकल संचालन चार जुलाई को पारित कर दिया। जिलाधिकारी एवं आयुक्त कार्यालयों तक पीड़ित स्टाफ के साथ पदयात्रा करते हुए पहुंचे और मुख्यमंत्री एवं माध्यमिक शिक्षा राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) को संबोधित ज्ञापन प्रेषित किया गया।
इस खबर पर आपकी क्या राय है?
लेखक के बारे में
Hindustanहिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें
इंडिया न्यूज़ , विधानसभा चुनाव , आज का मौसम , Hindi News, बॉलीवुड न्यूज , बिजनेस न्यूज और क्रिकेट न्यूज पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


