7वें वेतनमान को लेकर शिक्षकों ने शुरू किया कैंपेन
हिन्दुस्तान, मुजफ्फरपुर
मुजफ्फरपुर में शिक्षकों ने रविवार को सातवें वेतनमान का लाभ देने की मांग के लिए सोशल मीडिया पर एक कैंपेन चलाया। शिक्षकों ने आगामी शिक्षक दिवस पर राज्य सरकार से इस वेतनमान की घोषणा करने की अपील की है। यह अभियान तब तक जारी रहेगा जब तक उनकी मांग पूरी नहीं होती।

मुजफ्फरपुर, प्रसं। सातवें वेतनमान का लाभ देने की मांग को लेकर रविवार को शिक्षकों ने सोशल मीडिया पर कैंपेन चलाया। हैशटैग के साथ बड़ी संख्या में शिक्षकों ने एकजुट होकर अपनी मांग सरकार तक पहुंचाई। शिक्षकों ने आगामी शिक्षक दिवस पर राज्य सरकार से सातवें वेतनमान की घोषणा करने की मांग की है। शिक्षक प्रतिनिधियों ने कहा कि मांग पूरी होने तक शांतिपूर्ण एवं संवैधानिक तरीके से अभियान और आंदोलन आगे भी जारी रहेगा। जिले के सैकड़ों शिक्षक इस ऑनलाइन कैंपेन से जुड़े।


