उत्कृष्ट शैक्षिक नवाचार के चयनित शिक्षकों को मिला सम्मान
शिक्षा के क्षेत्र में शैक्षिक नवाचारों के लिए प्राथमिक, उच्च प्राथमिक और माध्यमिक विद्यालयों के शिक्षकों का मूल्यांकन किया गया। चार प्राथमिक शिक्षकों, तीन उच्च प्राथमिक शिक्षकों और तीन माध्यमिक शिक्षकों को सम्मानित किया गया। इसमें दीक्षा वैश्य, जीतेन्द्र प्रसाद वर्मा और आशीष कुमार यादव ने पहला स्थान प्राप्त किया।

प्राथमिक, उच्च प्राथमिक और माध्यमिक विद्यालयों के शिक्षकों द्वारा किए जा रहे शैक्षिक नवाचारों व उत्कृष्ट कार्यों का मूल्यांकन किया गया। विजेताओं को सम्मानित किया गया। प्राथमिक स्तर से चार, उच्च प्राथमिक स्तर से तीन और माध्यमिक स्तर से तीन शिक्षकों का चयन किया गया। डायट प्राचार्य सीमा शुक्ला ने बताया कि शिक्षकों द्वारा शिक्षा के क्षेत्र में किए गए नवाचार, आईसीटी के प्रयोग, विद्यार्थियों की उपस्थिति व नामांकन में वृद्धि, शैक्षिक गुणवत्ता संवर्धन, सामुदायिक सहभागिता, पर्यावरण संरक्षण, स्वास्थ्य एवं स्वच्छता सहित अन्य सकारात्मक शैक्षिक परिवर्तनों को आधार बनाया गया। प्राथमिक स्तर से चार, उच्च प्राथमिक स्तर से तीन और माध्यमिक स्तर से तीन शिक्षकों का चयन किया गया।
प्राथमिक स्तर पर दीपक वैश्य प्राथमिक विद्यालय करनपुर बेहजम, उच्च प्राथमिक स्तर पर जीतेन्द्र प्रसाद वर्मा उच्च प्राथमिक विद्यालय भम्मापुर बांकेगंज व माध्यमिक विद्यालय से आशीष कुमार यादव राजकीय हाईस्कूल ज्ञानपुर पुरवा ओयल खीरी को प्रथम स्थान मिला। इन शिक्षकों के चयनित नवाचारों को ब्लाक स्तर पर प्रदर्शित किया जाएगा जिससे अन्य शिक्षक इन प्रभावी प्रयोगों को अपने विद्यालयों में अपनाकर शिक्षण-अधिगम प्रक्रिया को और अधिक प्रभावी बना सकें। डायट प्राचार्य सीमा शुक्ला ने चयनित शिक्षकों को बधाई दी।

