पुरानी पेंशन हमारा अधिकार : सैदुल्लाह
हिन्दुस्तान, मोतिहारी
सुगौली के यूएमएस नकारदेई उर्दू विद्यालय में शिक्षकों और कर्मचारियों ने 'पुरानी पेंशन हमारा अधिकार' के आह्वान पर काली पट्टी बांधकर कार्य किया और ब्लैक डे मनाया। इस दौरान जिला अध्यक्ष मो सैदुल्लाह अंसारी ने पुरानी पेंशन के अधिकार की मांग की और सरकार के झांसे में नहीं आने का संकल्प लिया।

सुगौली। प्रखंड स्थित यूएमएस नकारदेई उर्दू विद्यालय में प्रदेश नेतृत्व के आह्वान पर मंगलवार को पुरानी पेंशन हमारा अधिकार के आह्वान के साथ काली पट्टी लगा कर सभी शिक्षकों एवं कर्मचारियों ने कार्य कर ब्लैक डे मनाया। इस दौरान संकुल समन्वयक सह स्नातक ग्रेड प्रशिक्षित शिक्षक संघ के जिला अध्यक्ष मो सैदुल्लाह अंसारी ने बताया कि पुरानी पेंशन हमारा अधिकार है और इसे लेकर ही दम लेंगे। सरकार के किसी भी झांसे में नहीं आने वाले हैं। मौके पर शिक्षक मनीष कुमार, श्याम बाबू गुप्ता, नवल किशोर ठाकुर आदि मौजूद थे।


