22 अक्टूबर से रांची में अनिश्चितकालीन अनशन पर बैठेंगे शिक्षक
हिन्दुस्तान, जमशेदपुर
झारखंड के प्राथमिक विद्यालयों के शिक्षक 22 अक्टूबर से रांची में टीईटी की अनिवार्यता समाप्त करने की मांग के तहत अनिश्चितकालीन अनशन पर बैठेंगे। शिक्षकों ने तमिलनाडु के उदाहरण पर विधानसभा से प्रस्ताव भेजने की मांग की है। सुप्रीम कोर्ट के आदेश से 25,000 शिक्षकों पर नौकरी का संकट मंडरा रहा है।

प्रारंभिक विद्यालयों के शिक्षक 'शिक्षक पात्रता परीक्षा' (टेट) की अनिवार्यता से मुक्त करने की मांग को लेकर 22 अक्टूबर से रांची में अनिश्चितकालीन अनशन पर बैठेंगे। शिक्षकों ने तमिलनाडु की तर्ज पर झारखंड विधानसभा से भी इसे लेकर प्रस्ताव पारित कराकर केंद्र को भेजने की मांग की है। अखिल झारखंड प्राथमिक शिक्षक संघ की राज्य कार्यकारिणी की बैठक में निर्णय लिया गया है कि संघ का प्रतिनिधिमंडल राज्य सरकार के सभी मंत्रियों से मिलकर इसकी मांग रखेगा। कहा गया कि निश्शुल्क एवं अनिवार्य बाल शिक्षा के अधिकार अधिनियम, 2009 के पूर्व नियुक्त शिक्षकों पर टेट की अनिवार्यता के सर्वोच्च न्यायालय के आदेश से राज्य के 25 हजार शिक्षक प्रभावित हो रहे हैं।
उनके समक्ष नौकरी का संकट आ गया है।

