विनियमितीकरण की आस में बैठे संविदा प्राध्यापकों ने लौटाया मुख्यमंत्री कैशलेस चिकित्सा कार्ड

हिन्दुस्तान, उरई
share

विनियमितीकरण की आस में बैठे संविदा प्राध्यापकों ने लौटाया मुख्यमंत्री कैशलेस चिकित्सा कार्ड - डीएम

विनियमितीकरण की आस में बैठे संविदा प्राध्यापकों ने लौटाया मुख्यमंत्री कैशलेस चिकित्सा कार्ड

उरई। संवाददाता जनपद जालौन के अनुदानित महाविद्यालयों में पिछले 25 वर्षों से स्ववित्तपोषित योजना के अंतर्गत संविदा पर कार्यरत प्राध्यापकों ने अपना विनियमितीकरण न होने से दुखी होकर मुख्यमंत्री कैशलेस चिकित्सा कार्ड वापस लौटा दिया।अनुदानित महाविद्यालय स्ववित्तपोषित शिक्षक संघ के प्रदेश अध्यक्ष डॉ. अरुणेश अवस्थी के आह्वान पर प्रदेश के सभी जनपदों में शिक्षक अपने मुख्यमंत्री कैशलेस चिकित्सा कार्ड वापस कर रहे हैं। इसी क्रम में बुधवार को जनपद के समस्त अनुदानित महाविद्यालयों के शिक्षकों ने अनुदानित स्ववित्तपोषित शिक्षक संघ इकाई जालौन के जिलाध्यक्ष डॉ. मनोज कुमार गुप्ता के नेतृत्व में सुबह 10:30 बजे जिलाधिकारी समीर वर्मा को मुख्यमंत्री उत्तर प्रदेश सरकार के नाम संबोधित ज्ञापन सौंपते हुए कैशलेस चिकित्सा कार्ड वापस करने का पत्र सौंपा।

शिक्षकों ने बताया कि पूरे प्रदेश में कुल 331 अनुदानित कॉलेजों में लगभग तीन हजार शिक्षक लंबे समय से अपने परिवार व बच्चों के भरण-पोषण को एक निश्चित वेतनमान की मांग कर रहे हैं। आश्वासनों में अब हो जाएगा, तब हो जाएगा'' कहते-कहते 25 वर्ष गुजर गए। प्रदेश के सभी शिक्षक सरकार की ओर आशा भरी निगाहों से देख रहे थे कि सरकार उनकी सुध लेगी और कम से कम यूजीसी का न्यूनतम वेतनमान देगी, किंतु पांच सितंबर शिक्षक दिवस पर मुख्यमंत्री द्वारा इन्कार कर दिए जाने से आहत व दुखी होकर शिक्षकों ने सरकार द्वारा दिए गए कैशलेस चिकित्सा कार्ड वापस करने का फैसला लिया है। संविदा शिक्षकों का कहना है कि सरकार से हमें न्यूनतम वेतनमान चाहिए, न कि कैशलेस कार्ड। इस दौरान संगठन के डॉ. संदीप श्रीवास्तव, डॉ. मनोज कुमार तिवारी, डॉ. अरुणेश बाजपेई, डॉ. गिरीश श्रीवास्तव, डॉ. बृजनारायण, डॉ. हरीश श्रीवास्तव, डॉ. उमेश सिंह, डॉ. रवि मिश्रा, डॉ. गोपाल बाजपेई, डॉ. शगुफ्ता रही।

Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें
Hindi News , इंडिया न्यूज़ , आज का मौसम , विधानसभा चुनाव से जुड़ी ताज़ा खबरों व पल-पल के अपडेट के लिए लाइव हिन्दुस्तान के साथ जुड़े रहें। UP Chunav 2027 , UP Vidhan Sabha Seats और UP Vidhan Sabha Candidates से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण खबरें और जानकारी यहां पढ़ें। सभी बड़ी खबरें सबसे पहले पाने के लिए लाइव हिन्दुस्तान ऐप अभी डाउनलोड करें।
Hindi NewsIndia Newsविनियमितीकरण की आस में बैठे संविदा प्राध्यापकों ने लौटाया मुख्यमंत्री कैशलेस चिकित्सा कार्ड