सात दिवसीय बेसिक स्काउट एवं गाइड कोर्स शुरू
हिन्दुस्तान, हल्द्वानी
हल्द्वानी में गुरु तेग बहादुर सीनियर सेकेंडरी स्कूल में भारत स्काउट्स एवं गाइड्स द्वारा सात दिवसीय बेसिक कोर्स शुरू हुआ। इसमें हल्द्वानी ब्लॉक और नगर क्षेत्र के शिक्षकों को अनुशासन, नेतृत्व, और मानचित्र अध्ययन का प्रशिक्षण दिया जा रहा है, ताकि वे विद्यार्थियों का चरित्र विकास कर सकें।

हल्द्वानी। गुरु तेग बहादुर सीनियर सेकेंडरी स्कूल में भारत स्काउट्स एवं गाइड्स जिला नैनीताल की ओर से सात दिवसीय बेसिक कोर्स शुरू हो गया है। इसमें हल्द्वानी ब्लॉक व नगर क्षेत्र के निजी विद्यालयों के शिक्षकों ने भाग लिया। खंड शिक्षा अधिकारी तारा सिंह ने बताया कि शिविर में शिक्षकों को अनुशासन, नेतृत्व, फ्लैग प्रोसिजर, मानचित्र अध्ययन और गांठ बंधन का व्यावहारिक प्रशिक्षण दिया जा रहा है। प्रशिक्षण से शिक्षक अपने विद्यालयों में विद्यार्थियों का चरित्र निर्माण कर बेहतर नागरिक बनाने के लिए प्रेरित करेंगे।


