दो माह से वेतन नहीं मिलने से नियोजित शिक्षक परेशान
बिहारशरीफ में कार्यरत नियोजित शिक्षकों को जुलाई से वेतन नहीं मिला है, जिससे आर्थिक कठिनाई का सामना करना पड़ रहा है। परिवर्तनकारी प्रारंभिक शिक्षक संघ के जिलाध्यक्ष ने शिक्षा विभाग से बकाया वेतन के लिए तत्काल आवंटन की मांग की है। शिक्षकों को राशन, फीस और चिकित्सा के लिए भी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।

दो माह से वेतन नहीं मिलने से नियोजित शिक्षक परेशान शिक्षक संघ ने जीओबी मद में शीघ्र आवंटन भेजने की मांग की बिहारशरीफ, निज संवाददाता। जिले में कार्यरत जीओबी (सरकार के सामान्य मद) से वेतन पाने वाले नियोजित शिक्षकों को जुलाई से वेतन नहीं मिलने से आर्थिक परेशानी हो रही है। परिवर्तनकारी प्रारंभिक शिक्षक संघ के जिलाध्यक्ष रौशन कुमार ने शुक्रवार को शिक्षा विभाग के मुख्य सचिव राजीव रौशन को आवेदन देकर बकाया वेतन भुगतान के लिए जिले को तत्काल आवंटन उपलब्ध कराने की मांग की है। श्री रौशन कुमार ने बताया कि जीओबी मद में आवंटन नहीं रहने के कारण शिक्षकों का जुलाई-अगस्त माह का वेतन भुगतान लंबित है।
घर का राशन, बच्चों की फीस और दवाइयों जैसी जरूरी जरूरतों को पूरा करने में भी कठिनाई हो रही है। उन्होंने कहा बड़ी संख्या में शिक्षकों ने बैंक से ऋण ले रखा है। समय पर वेतन नहीं मिलने से वे ईएमआई का भुगतान नहीं कर पा रहे हैं। इससे उनके क्रेडिट स्कोर (सिविल) पर भी प्रतिकूल असर पड़ने की आशंका है। (बिहारशरीफ से कुमार कौशलेंद्र)


