उच्च शिक्षा से जुड़े 30 लाभार्थियों का बना कैशलेस हेल्थ कार्ड
By Newswrap
हिन्दुस्तान, बस्तीरविवार को जीजीआईसी इंटर कॉलेज में मुख्यमंत्री शिक्षक कैशलेस स्वास्थ्य चिकित्सा योजना के अंतर्गत शिक्षकों को स्वास्थ्य कार्ड वितरित किए गए। कार्यक्रम की अध्यक्षता डॉ. अतुल कुमार पांडेय ने की। मुख्य अतिथि महेश कुमार शुक्ल ने 30 शिक्षकों को कैशलेस कार्ड दिए। कार्यक्रम का आयोजन छात्राओं द्वारा सरस्वती वंदना के साथ किया गया।

बस्ती, निज संवाददाता। जीजीआईसी इंटर कॉलेज के बहुउद्देशीय सभागार में रविवार को मुख्यमंत्री शिक्षक कैशलेस स्वास्थ्य चिकित्सा योजना के तहत शिक्षकों को स्वास्थ्य चिकित्सा योजना कार्ड वितरित किए गए। कार्यक्रम की अध्यक्षता उच्च शिक्षा के नोडल अधिकारी एवं राजकीय महाविद्यालय बस्ती के प्राचार्य डॉ. अतुल कुमार पांडेय ने की। मुख्य अतिथि गोसेवा आयोग के उपाध्यक्ष महेश कुमार शुक्ल और विशिष्ट अतिथि डीएम कृत्तिका ज्योत्सना रहीं। छात्राओं ने सरस्वती वंदना प्रस्तुत की। मुख्य अतिथि ने 30 लाभार्थी शिक्षकों को कैशलेस स्वास्थ्य चिकित्सा योजना के कार्ड वितरित किए। कार्यक्रम के अंत में केडीसी की प्राचार्या प्रो. रीना पाठक ने उपस्थित अतिथियों एवं गणमान्य लोगों का आभार व्यक्त किया।


