डा. हरिश्चदं और उर्मिला को सीएम ने किया सम्मानित
डा. हरिश्चदं और उर्मिला को सीएम ने किया सम्मानित क क क क क क क कक क क क क क क क

भदोही, संवाददाता। सूबे की राजधानी लखनऊ में शिक्षक दिवस पर शनिवार को सीएम योगी आदित्यनाथ ने जिले के दो शिक्षकों को सम्मानित किया है। डा. हरिश्चंद्र यादव विभूति नारायण राजकीय इंटर कॉलेज और उर्मिला देवी बेसिक शिक्षा विभाग से सम्मान मिलने पर कालीन नगरी के लोगों में हर्ष व्याप्त है।
शिक्षकों को सम्मान
बता दें कि शिक्षक डॉ. हरिश्चंद्र यादव को शिक्षक दिवस पर राज्य अध्यापक पुरस्कार मिला। उन्हें शिक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान के लिए यह सम्मान दिया गया। डीआईओएस अंशुमान ने बताया कि डा. हरिश्चंद्र ने विद्यालय में नामांकन बढ़ाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। उन्होंने कक्षाओं में प्रभावशाली शिक्षण के लिए शिक्षण अधिगम सामग्री और नवाचारों का प्रयोग किया। बच्चों में वैज्ञानिक दृष्टिकोण, नैतिक मूल्य और सामाजिक जिम्मेदारी की भावना विकसित करने पर जोर दिया था। वे मूल रूप से जौनपुर के निवासी हैं। उनकी पहली नियुक्ति 1999 में राजकीय इंटर कॉलेज पिपरी, सोनभद्र में हुई थी।
उर्मिला देवी का पुरस्कार
उधर, उच्च प्राथमिक विद्यालय खेम्हईपुर की प्रधानाध्यापक उर्मिला देवी को राज्य शिक्षक पुरस्कार से नवाजा गया। गत दिनों उनका चयन राज्य पुरस्कार के लिए किया गया था। 10 फरवरी 1999 में भदोही ब्लाक के प्राथमिक विद्यालय असनांव में सहायक अध्यापक के पद पर नियुक्ति के बाद इन्होंने सेवा शुरू की। इसके पश्चात सितंबर 1999 में स्थानांतरित होकर प्राथमिक विद्यालय मूंसीलाटपुर तो जनवरी 2003 में प्रोन्नति प्राप्त कर उच्च प्राथमिक विद्यालय सनवइया व इसके पश्चात जुलाई 2008 उच्च प्राथमिक विद्यालय खेम्हईपुर में सेवा दे रही हैं। शिक्षा के साथ खेलकूद प्रतियोगिताओं में बढ़ चढ़कर भाग लेती हैं। दोनों गुरुजनों ने सम्मान मिलने के बाद कहा कि भविष्य में और बेहतर करने का इससे आत्मबल मिलेगा।
सीएम द्वारा सम्मान
बीडीएच 07: उच्च प्रावि खेम्हईपुर की प्रधानाध्यापक उर्मिला देवी को सम्मानित करते सीएम।


