शिक्षक समाज और राष्ट्र निर्माण की मजबूत नींव
हिन्दुस्तान, रुडकी
रुड़की के बीएसएम शिक्षण संस्थान में शिक्षक दिवस पर शनिवार को समारोह आयोजित किया गया। इस कार्यक्रम में उत्कृष्ट कार्य करने वाले शिक्षकों और छात्रों को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम का उद्घाटन संस्थान के अध्यक्ष और सचिव ने दीप जलाकर किया। उन्होंने शिक्षकों की भूमिका को महत्वपूर्ण बताया और छात्राओं ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए।
शिक्षक समाज और राष्ट्र निर्माण की मजबूत नींव
रुड़की, संवाददाता। बीएसएम शिक्षण संस्थान में शनिवार को शिक्षक दिवस पर समारोह में उत्कृष्ट कार्य करने वाले शिक्षकों और छात्रों को सम्मानित किया गया। इस मौके पर छात्राओं ने रंगारंग कार्यक्रम पेश किए। कार्यक्रम का शुभारंभ संस्थान के अध्यक्ष ममतेश कुमार शर्मा और सचिव रजनीश कुमार शर्मा ने दीप जलाकर किया। उन्होंने कहा कि शिक्षक समाज और राष्ट्र निर्माण की मजबूत नींव हैं। शिक्षक अपने ज्ञान, संस्कार और मार्गदर्शन से छात्रों के भविष्य को बेहतर बनाने में महत्वपूर्ण योगदान देते हैं। बीएसएम बीएड और बीएसएम पीजी की छात्राओं ने शिक्षकों के सम्मान में सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए।


