हेमंत अरोड़ा शिक्षा गौरव अवार्ड से सम्मानित
ज की स्मृति में आयोजित मेला गुघाल की सांस्कृतिक श्रृंखला में नगर निगम की ओर से ‘एक शाम पूर्वांचल के नाम’ ज की स्मृति में आयोजित मेला गुघाल की सांस्कृत

नागल। रविवार शाम आईआईटी कैंपस सहारनपुर में आराध्या एक एहसास फाउंडेशन मेरठ के तत्वावधान में आयोजित शिक्षक सम्मान समारोह व शैक्षिक संगोष्ठी में देश के अनेक शिक्षाविदों ने प्रतिभाग करते हुए शिक्षा की गुणवत्ता, शिक्षण की आधुनिक पद्धतियों, रचनात्मक गतिविधियों व एक आदर्श शिक्षक की भूमिका पर अपने विचार व्यक्त किए। इस दौरान नागल से शिक्षाविद् व तेजस इंटरनेशनल स्कूल के निदेशक हेमंत अरोड़ा को शिक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्ट सेवाओं, नवाचार, रचनात्मक प्रयोगों तथा ग्रामीण क्षेत्र के गरीब व जरूरतमंद बच्चों को शिक्षा से जोड़ने के लिए शिक्षा गौरव विभूषण अवार्ड 2026 से सम्मानित किया गया। फिल्म अभिनेत्री विनीता मलिक व आराध्या एक एहसास फाउंडेशन के अध्यक्ष मनीष कुमार गुप्ता ने संयुक्त रूप से उन्हें स्मृति चिह्न एवं सम्मान प्रमाण पत्र प्रदान कर सम्मानित किया।
हेमंत अरोड़ा के सम्मानित होने पर क्षेत्र में खुशी का माहौल है। क्षेत्रीय विधायक देवेंद्र निम, जिला पंचायत अध्यक्ष मांगेराम वर्मा चौधरी, पूर्व ब्लाक प्रमुख विजेंद्र सिंह, व्यापार मंडल अध्यक्ष कपिल डावर, किसान नेता वीरेंद्र सिंह, बीडीओ असलम परवेज, चिकित्सा अधीक्षक डॉ नितिन कुमार व सौरभ त्यागी ने हेमंत अरोड़ा को बधाई दी है।

