हाईकोर्ट के आदेश के अनुपालन की मांग, शिक्षकों ने सौंपे प्रत्यावेदन
हिन्दुस्तान, संभल
बहजोई में शिक्षकों ने हाईकोर्ट के 2024 के आदेश का अनुपालन न होने पर जिला बेसिक शिक्षा कार्यालय में कई प्रत्यावेदन जमा किए। शिक्षकों का कहना है कि संभल जिले में 450 से अधिक शिक्षकों को समान वेतन का लाभ नहीं मिला है। उन्होंने कार्रवाई की मांग की है।

बहजोई में परिषदीय स्कूलों के इंचार्ज प्रधानाध्यापकों को प्रधानाध्यापक के समान वेतन देने के इलाहाबाद हाईकोर्ट के 2024 के आदेश का अनुपालन न होने पर शिक्षकों ने बुधवार को जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी कार्यालय में अलग अलग प्रत्यावेदन जमा किए। शिक्षकों का कहना है कि आदेश के बावजूद संभल जिले में अभी तक इसका लाभ नहीं मिला है। करीब 450 से अधिक शिक्षकों के पक्ष में हाईकोर्ट आदेश पारित कर चुका है। शिक्षकों ने राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ के जिलाध्यक्ष विकास यादव को भी ज्ञापन सौंपकर कार्रवाई की मांग की। उन्होंने बताया कि अन्य जिलों में आदेश का अनुपालन हो चुका है।
इस दौरान गौरव यादव, नागेंद्र, मनीष बेनीवाल, सुनील कुमार, पुनीत कुमार वर्मा, डॉ. कमल किशोर, चंद्रपाल सिंह व आशीष मिश्रा मौजूद रहे।


