डीआईओएस कार्यालय में नौ ससकृत शिक्षकों की होगी सुनवाई

हिन्दुस्तान, आजमगढ़
Follow us on Google News
share

शिक्षकों की शिकायत के बाद ही रोका जा चुका है वेतन शिक्षकों की शिकायत के बाद ही रोका जा चुका है वेतन फर्जी-कूटरचित अभिलेखों और नियम विरुद्ध चयन की शिक

डीआईओएस कार्यालय में नौ ससकृत शिक्षकों की होगी सुनवाई

आजमगढ़, संवाददाता। जिले के अशासकीय सहायता प्राप्त संस्कृत विद्यालयों और महाविद्यालयों में शिक्षकों की नियुक्ति और वेतन भुगतान को लेकर शिकायतों के बाद डीआईओएस ने नौ शिक्षकों को सुनवाई के लिए 17 अक्तूबर को तलब किया है। इन शिक्षकों को पहले ही वेतन और मानदेय पहले ही रोका गया है। डीआईओएस अजय कुमार ने बताया कि संस्कृत विद्यालयों में मानदेय और स्थायी शिक्षकों के चयन को लेकर लगातार शिकायती पत्र और आईजीआरएस के माध्यम से शिकायतें प्राप्त हो रही हैं। शिकायतों में आरोप लगाया गया है कि कुछ विद्यालयों में नियमों, विनियमों, नियमावलियों और शासनादेशों का पालन किए बिना चयन और नियुक्तियां की गईं।

इसके अलावा फर्जी, कूटरचित और भ्रामक अभिलेखों के आधार पर शासन, उच्च न्यायालय और विभागीय अधिकारियों के समक्ष तथ्य प्रस्तुत कर अनुदानित वेतन भुगतान प्राप्त करने के आरोप भी लगाए गए हैं। इन्हीं शिकायतों के क्रम में संबंधित शिक्षकों का वेतन,मानदेय रोक दिया गया है। जिनके नाम से नोटिस जारी हुई है उनमें दयानंद पाठक सहायक अध्यापक श्री भवानंद संस्कृत महाविद्यालय पुनर्जी जहानागंज आजमगढ़, श्री सूर्य नारायण पाठक प्रधानाचार्य श्री धर्म संघ गिरीश संस्कृत विद्यालय जिंदोपुर ठेकमा आजमगढ़, श्री जयप्रकाश पांडेय सहायक अध्यापक श्री दयाराम संस्कृत महाविद्यालय परमेश्वरपुर आजमगढ़ आनंद कुमार उपाध्याय प्राचार्य श्री सनातन धर्म संस्कृत महाविद्यालय आजमगढ़ , प्रतिभा उपाध्याय सहायक अध्यापक श्री सनातन धर्म संस्कृत महाविद्यालय आजमगढ़ श्री ओमप्रकाश पांडेय सहायक अध्यापक महारथी संस्कृत उच्चतर माध्यमिक विद्यालय तिवारी पट्टी आजमगढ़ के अलावा शिब्ली नेशनल इंटर कॉलेज आजमगढ़ के सहायक अध्यापक शामिल है इनमें मोहम्मद मजीद, मोहम्मद अफजाल उस्मानी व मोहम्मद शाहनवाज शामिल है। नोटिस जारी होने के बाद से हड़कंप मचा है क्योंकि इन शिक्षकों को स्पष्ट कहा गया है कि यह अंतिम अवसर है आगे कोई मौका नहीं दिया जाएगा। ऐसे में बर्खास्तगी के लिए तलवार लटक रही हैं । इनके खिलाफ यही शिकायत हुई है कि बगैर नियुक्ति अवैध तरीके से वेतन भुगतान ले रहे हैं। जिला विद्यालय निरीक्षक आजमगढ़ अजय कुमार ने कहा कि सुनवाई के बाद ही स्पष्ट होगा कि इन शिक्षकों का वेतन भुगतान आगे होगा कि नहीं।

Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें
Hindi News , इंडिया न्यूज़ , आज का मौसम , विधानसभा चुनाव से जुड़ी ताज़ा खबरों व पल-पल के अपडेट के लिए लाइव हिन्दुस्तान के साथ जुड़े रहें। UP Chunav 2027 , UP Vidhan Sabha Seats और UP Vidhan Sabha Candidates से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण खबरें और जानकारी यहां पढ़ें। सभी बड़ी खबरें सबसे पहले पाने के लिए लाइव हिन्दुस्तान ऐप अभी डाउनलोड करें।
Hindi NewsIndia Newsडीआईओएस कार्यालय में नौ ससकृत शिक्षकों की होगी सुनवाई