देश के सिर्फ 13% स्कूलों में ही एआई का इस्तेमाल

हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
share

रिपोर्ट में बताया गया है कि देश में एआई के प्रति जागरूकता बढ़ी है, लेकिन इसके इस्तेमाल में असमानता है। 91% शिक्षकों का मानना है कि स्कूलों को एआई के उपयोग की स्पष्ट सीमाएं तय करनी चाहिए। रिपोर्ट में 21 राज्यों के 71 स्कूलों के शिक्षकों से जानकारी जुटाई गई।

देश के सिर्फ 13% स्कूलों में ही एआई का इस्तेमाल

- रिपोर्ट में दावा: 91% शिक्षकों का मानना है कि एआई की सीमाएं तय हों नई दिल्ली, एजेंसी। देश के स्कूलों में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई) को लेकर जागरूकता बढ़ रही है, लेकिन इसके इस्तेमाल की तैयारी अभी काफी असमान है। क्यूएस आई-गेज की नई रिपोर्ट के मुताबिक, देश के केवल 13% स्कूलों में एआई का उन्नत और पूरे संस्थान में इस्तेमाल शुरू हो पाया है। वहीं, 91% शिक्षकों का मानना है कि स्कूलों को छात्रों की पढ़ाई में एआई के इस्तेमाल की स्पष्ट सीमाएं तय करनी चाहिए।

एआई के प्रति शिक्षकों का दृष्टिकोण

क्यूएस आई-गेज स्वतंत्र शिक्षा रेटिंग प्रणाली है। स्कूल शिक्षा से जुड़ी इसकी रिपोर्ट के अनुसार, 88% शिक्षकों ने कहा कि उनके संस्थान का नेतृत्व भविष्य के लिए तैयार शिक्षा में एआई को अहम मानता है। वहीं, 86% शिक्षकों ने कहा कि उनके स्कूल एआई पर व्यवस्थित प्रशिक्षण देने के लिए तैयार हैं।

स्कूलों में AI का स्तर

रिपोर्ट के अनुसार, 25% स्कूल एआई को व्यवस्थित तरीके से लागू करने के चरण में हैं, जबकि इतने ही स्कूल अभी इसके इस्तेमाल की संभावनाएं तलाश रहे हैं। 15% स्कूल जागरूकता के स्तर पर हैं, 14% में आंशिक रूप से एआई लागू किया गया है। 5% स्कूलों में इसका परीक्षण चल रहा है और 3% स्कूलों ने एआई के लिए कोई तैयारी नहीं की है।

रिपोर्ट तैयार करने के लिए 21 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के 71 स्कूलों के 1,209 शिक्षकों और 27 राज्यों व केंद्र शासित प्रदेशों के 146 उच्च शिक्षण संस्थानों के 1,118 शिक्षकों से जानकारी जुटाई गई।

अभिभावकों की चिंताएं

अभिभावकों को एआई से चिंता

- 77% अभिभावकों को बच्चों के निजी डेटा की सुरक्षा और एआई पर निर्भरता की चिंता।

- 76% अभिभावकों ने बच्चों के बढ़ते स्क्रीन टाइम को लेकर चिंता जताई।

शिक्षकों की राय

सकारात्मक रुख, लेकिन चिंता भी

- 83% शिक्षकों का मानना है कि एआई प्रशासनिक काम को अधिक प्रभावी बना सकता है।

- 76% को उम्मीद है कि इससे छात्रों के शैक्षणिक प्रदर्शन में सुधार होगा।

- 78% शिक्षक चिंतित हैं कि एआई पर जरूरत से ज्यादा निर्भरता छात्रों को कमजोर कर सकती है।

शिक्षकों की अपील

रिपोर्ट में कहा गया है कि स्कूलों में एआई को लेकर शिक्षकों की रुचि के बावजूद संस्थागत स्तर पर इसकी तैयारी अभी बंटी हुई है। शिक्षकों के मुताबिक, छात्रों के लिए एआई के इस्तेमाल की स्पष्ट सीमा तय करने के साथ-साथ शिक्षकों के लिए एआई इस्तेमाल के नियम, साइबर सुरक्षा और शैक्षणिक ईमानदारी से जुड़े नियम बनाना भी जरूरी है।

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न

✦रिपोर्ट में कितने प्रतिशत शिक्षकों ने एआई के इस्तेमाल की सीमाएं तय करने की आवश्यकता बताई?−
91% शिक्षकों का मानना है कि स्कूलों को छात्रों की पढ़ाई में एआई के इस्तेमाल की स्पष्ट सीमाएं तय करनी चाहिए।
Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें
Hindi News , इंडिया न्यूज़ , आज का मौसम , विधानसभा चुनाव से जुड़ी ताज़ा खबरों व पल-पल के अपडेट के लिए लाइव हिन्दुस्तान के साथ जुड़े रहें। UP Chunav 2027 , UP Vidhan Sabha Seats और UP Vidhan Sabha Candidates से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण खबरें और जानकारी यहां पढ़ें। सभी बड़ी खबरें सबसे पहले पाने के लिए लाइव हिन्दुस्तान ऐप अभी डाउनलोड करें।
Hindi NewsIndia Newsदेश के सिर्फ 13% स्कूलों में ही एआई का इस्तेमाल