टीईटी पास शिक्षामित्रों को शिक्षक पद पर समायोजित करने की मांग

हिन्दुस्तान, एटा
Follow us on Google News
share

आदर्श शिक्षामित्र वेलफेयर एसोसिएशन ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नाम ज्ञापन सौंपा। इसमें शिक्षामित्रों को विशेष शिक्षक पात्रता परीक्षा में शामिल होने का अवसर देने, नियमावली बनाने और अन्य मांगों की चर्चा की गई। शिक्षामित्र पिछले 25 वर्षों से शिक्षण कार्य कर रहे हैं और उनकी समस्याओं का समाधान करने की अपील की गई है।

टीईटी पास शिक्षामित्रों को शिक्षक पद पर समायोजित करने की मांग

शुक्रवार को आदर्श शिक्षामित्र वेलफेयर एसोसिएशन ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नाम एक ज्ञापन बीएसए अनुपम अवस्थी को कार्यालय में सौंपा है। शुक्रवार को बीएसए को जिलाध्यक्ष अवधेश यादव के नेतृत्व में शिक्षामित्र संगठन पदाधिकारियों ने ज्ञापन सौंपा हैं। ज्ञापन में बताया है कि बेसिक शिक्षा में शिक्षक पात्रता परीक्षा अनिवार्यता को देखते हुए प्रदेश सरकार की ओर से शिक्षकों के लिए विशेष शिक्षक पात्रता परीक्षा का आयोजन नवंबर में किया जा रहा है। शिक्षामित्र भी करीब 25 वर्ष से विभाग में शिक्षण कार्य कर रहे हैं। शिक्षामित्रों को भी इस विशेष शिक्षक पात्रता परीक्षा में शामिल होने का अवसर प्रदान किया जाए।

सेवा के स्थायीकरण के लिए नियमावली बनाये जाने, सेवाकाल 62 वर्ष करने, लंबित स्थानांतरण प्रक्रिया पूरी करने, सभी टीईटी पास शिक्षकों को शिक्षक पद पर समायोजित किया जाये, शिक्षामित्रों का रुका हुआ मानदेय एरियर के रूप में दिलाये जाने की मांग की है। ज्ञापन सौंपने वालों में राष्ट्रदीप पचौरी, शक्तिप्रताप सिंह, विपिन राघव शामिल रहे।

Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें
Hindi News , इंडिया न्यूज़ , आज का मौसम , विधानसभा चुनाव और Navratri 2026 से जुड़ी ताज़ा खबरों व पल-पल के अपडेट के लिए लाइव हिन्दुस्तान के साथ जुड़े रहें। UP Chunav 2027 , UP Vidhan Sabha Seats और UP Vidhan Sabha Candidates से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण खबरें और जानकारी यहां पढ़ें। सभी बड़ी खबरें सबसे पहले पाने के लिए लाइव हिन्दुस्तान ऐप अभी डाउनलोड करें।
Hindi NewsIndia Newsटीईटी पास शिक्षामित्रों को शिक्षक पद पर समायोजित करने की मांग