Hardoi News: शासनादेश के बावजूद मूल विद्यालय नही पहुंच रहे शिक्षामित्र
Hardoi News: माधौगंज में प्राथमिक स्कूलों के शिक्षामित्रों के लिए शासन स्तर से मूल विद्यालयों में वापस भेजने का आदेश दिया गया है। शिक्षामित्रों ने शिकायत की है कि प्रशासनिक कार्रवाई में देरी होने से उन्हें दूर के स्कूलों में जाना पड़ रहा है। वे अपनी मूल विद्यालयों में शीघ्र वापसी की मांग कर रहे हैं।

Hardoi News: माधौगंज संवाददाता।। विकास खंड के प्राथमिक स्कूलों में तैनात शिक्षामित्रों के लिए मूल विद्यालयों को भेजने का आदेश शासन स्तर से हो चुका है। शिक्षामित्रों की माने तो उन्होंने दूर के स्कूलों से मूल विद्यालय वाले फॉर्म भराने के लिए जनवरी माह में सूचना मांगी गई थी। जिसके बाद जुलाई माह में पुनः विभागीय आदेश आया। अभी तक कार्रवाई न होने से समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है। ईशरापुर निवासी शिक्षामित्र रवि कुमार सिंह, परनखा निवासी शशिप्रकाश ने बताया कि 2017 में समायोजन रद्द होने के उपरान्त किसी कारण उनकी मूल विद्यालय में वापसी नही हो पाई। वहीं रोशनजहां, पूनम देवी, सोनेलाल, टार्ज़न, यासीन अली आदि ब्लोक के 18 लोगों ने मूल विद्यालय वापसी के लिए आवेदन किया था।
शिक्षामित्रों का कहना है कि शासनादेश हुए एक वर्ष बीत चुका है निदेशालय से 12 दिसम्बर 2025 को आदेश आया था। मूल विद्यालय न पहुंचने के कारण उन्हें दूसरे ब्लॉकों के दूरस्थ स्कूलों को जाना पड़ता है जिसके कारण बड़ी कठिनाइयां हो रही है। शिक्षामित्रों ने जल्द से जल्द उनके पूर्व के विद्यालय भेजने की मांग की है।


