सातवें वेतन आयोग के अनुरूप पूर्ण वेतनमान सहित अन्य मांगों को लेकर शिक्षकों की बैठक

हिन्दुस्तान, सुपौल
Follow us on Google News
share

भीमपुर में शिक्षकों की बैठक आयोजित की गई, जहां शिक्षकों ने 7वें वेतन आयोग के अनुसार पूर्ण वेतनमान और लंबित प्रोन्नति की मांग की। प्रदेश महासचिव पंकज कुमार सिंह ने सरकार से शिक्षकों की समस्याओं का शीघ्र समाधान करने का आह्वान किया, ताकि शिक्षा व्यवस्था मजबूत हो सके। बैठक में शिक्षकों ने एकजुट होकर अपनी आवाज उठाने का संकल्प लिया।

सातवें वेतन आयोग के अनुरूप पूर्ण वेतनमान सहित अन्य मांगों को लेकर शिक्षकों की बैठक

भीमपुर एक संवाददाता छातापुर प्रखंड क्षेत्र के हाई स्कूल कटही में शनिवार को दोपहर बाद शिक्षकों की एक बैठक आयोजित की गई। जहां बैठक की अध्यक्षता संघ के प्रखंड सचिव बिनोद कुमार ने किया। वहीं बैठक को संबोधित करते हुए बिहार विशिष्ट अध्यापक प्रधान शिक्षक संघ के प्रदेश महासचिव पंकज कुमार सिंह ने कहा कि राज्य सरकार शिक्षकों की जायज मांगों पर गंभीरतापूर्वक विचार करते हुए सातवें वेतन आयोग के अनुरूप पूर्ण वेतनमान एवं उससे जुड़े सभी अनुमन्य लाभ प्रदान करे। पंकज सिंह ने कहा कि शिक्षक शिक्षा व्यवस्था की मजबूत नींव हैं। उन्होंने बताया सरकार द्वारा शिक्षकों को राज्यकर्मी का दर्जा दिए जाने के बाद अब वेतन एवं सेवा-सुविधाओं में भी न्यायसंगत व्यवस्था सुनिश्चित करना आवश्यक है।

उन्होंने कहा कि सातवें वेतन आयोग के अनुरूप पूर्ण वेतनमान शिक्षकों के सम्मान और अधिकार से जुड़ा महत्वपूर्ण विषय है, इसलिए सरकार इस दिशा में शीघ्र सकारात्मक निर्णय ले। वहीं प्रदेश महासचिव ने नियोजित शिक्षक, विशिष्ट शिक्षक एवं विद्यालय अध्यापकों की अब तक लंबित प्रोन्नति को लेकर भी गहरी नाराजगी जाहिर की। उन्होंने कहा कि लंबे समय से सेवा दे रहे शिक्षकों को प्रोन्नति का लाभ नहीं मिलना अत्यंत निराशाजनक है। प्रोन्नति शिक्षकों के सेवाकाल, मनोबल और कैरियर से जुड़ा महत्वपूर्ण विषय है।उन्होंने सरकार से मांग की कि नियोजित, विशिष्ट एवं विद्यालय अध्यापकों की लंबित प्रोन्नति की प्रक्रिया को अविलंब पूरा करते हुए अतिशीघ्र प्रोन्नति का लाभ दिया जाए। साथ ही, प्रोन्नति से संबंधित सभी तकनीकी एवं प्रशासनिक बाधाओं को दूर कर स्पष्ट दिशा-निर्देश जारी किए जाएं।कहा कि सरकार यदि शिक्षकों की समस्याओं का संवाद और सकारात्मक पहल के माध्यम से शीघ्र समाधान करती है तो इससे शिक्षकों का मनोबल बढ़ेगा और राज्य की शिक्षा व्यवस्था भी और मजबूत होगी। उन्होंने कहा कि शिक्षकों से बेहतर शिक्षा व्यवस्था की अपेक्षा तभी की जा सकती है, जब सरकार उनके अधिकार, सम्मान और सेवा-सुविधाओं को भी सुनिश्चित करे। सातवें वेतन आयोग के अनुरूप पूर्ण वेतनमान और लंबित प्रोन्नति का लाभ शिक्षकों को अतिशीघ्र मिलना चाहिए। वहीं बैठक में उपस्थित शिक्षकों ने भी सातवें वेतनमान, लंबित प्रोन्नति सहित अन्य शिक्षक हित से जुड़े मुद्दों के समाधान के लिए एकजुट होकर आवाज बुलंद करने का संकल्प लिया। बैठक में शैलेन्द्र सिंह, सुबोध यादव, पंकज मंडल, चन्द्रेश्वर ततमा,रोशन कुमार शाहिद, पप्पू कुमार,पुजा कुमारी,मोनू कुमार, तारकेश्वर सिंह,शिवशंकर मिश्र,दिवाकर, अमित आदि मौजूद थे।

Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें
Hindi News , इंडिया न्यूज़ , आज का मौसम , विधानसभा चुनाव , CJP Protest Live और Navratri 2026 से जुड़ी ताज़ा खबरों व पल-पल के अपडेट के लिए लाइव हिन्दुस्तान के साथ जुड़े रहें। UP Chunav 2027 , UP Vidhan Sabha Seats और UP Vidhan Sabha Candidates से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण खबरें और जानकारी यहां पढ़ें। सभी बड़ी खबरें सबसे पहले पाने के लिए लाइव हिन्दुस्तान ऐप अभी डाउनलोड करें।
Hindi NewsIndia Newsसातवें वेतन आयोग के अनुरूप पूर्ण वेतनमान सहित अन्य मांगों को लेकर शिक्षकों की बैठक