मांग के समर्थन में शिक्षामित्रों ने बीएसए को सौंपा पत्रक
मांग के समर्थन में शिक्षामित्रों ने बीएसए को सौंपा पत्रक मांग के समर्थन में शिक्षामित्रों ने बीएसए को सौंपा पत्रक मांग के समर्थन में शिक्षामित्रों ने

ज्ञानपुर, संवाददाता। जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी कार्यालय पर शुक्रवार को पहुंचे परिषदीय स्कूल में कार्यरत शिक्षामित्रों ने पत्रक सौंपा। समस्याओं से अवगत कराते हुए शीघ्र ही मांग को पूर्ण करने की मांग की। मांग के समर्थन में पदाधिकारियों ने आवाज मुखर की। इस दौरान पदाधिकारियों ने कहा कि वित्तीय वर्ष से शिक्षामित्रों को प्रतिमाह 18,000 की दर से मानदेय का भुगतान एवं कैशलेस चिकित्सा की सुविधा प्रदान की गई है। इस ऐतिहासिक एवं कल्याणकारी निर्णय के लिए समस्त शिक्षामित्रों में नई ऊर्जा का संचार हुआ है। परिषदीय स्कूल में शिक्षामित्र करीब 25 वर्ष से सेवा दे रहे हैं। शिक्षामित्रों की समस्याओं का प्राथमिकता से निस्तारित किया जाए।
जांच के नाम पर हम लोगों का उत्पीड़न बंद किया जाए। शिक्षामित्रों की सेवा को स्थाई करने के लिए नियमावली बनाई जाए। शिक्षामित्रों का सेवाकाल 60 वर्ष से बढ़ाकर 62 साल किया जाए। मूल विद्यालय वापसी से संबंधित पूर्व में निर्गत शासनादेश पर शीघ्र ही अमल किया जाए। इस मौके पर रजनीश पाठक समेत अन्य लोग उपस्ििात थे।


