शिक्षक दिवस पर 15 अतिथि शिक्षकों को मिली तैनाती
हिन्दुस्तान, चम्पावत
चम्पावत जिले के 15 शिक्षकों को शिक्षक दिवस पर तैनाती का तोहफा मिला है। उन्हें नियुक्ति पत्र जारी कर दिया गया। मुख्य शिक्षधिकारी मान सिंह ने ये आदेश जा

सतीश जोशी, चम्पावत। जिले के 15 शिक्षकों को शिक्षक दिवस पर तैनाती का तोहफा मिला है। उन्हें नियुक्ति पत्र जारी कर दिया गया। मुख्य शिक्षधिकारी मान सिंह ने ये आदेश जारी किए। पिछले साल अक्टूबर में एलटी शिक्षकों की तैनाती के बाद चंपावत जिले में कई अतिथि शिक्षकों की सेवा प्रभावित हुई थी। मगर पिछले माह जिले से कई एलटी शिक्षकों के स्थानांतरण से रिक्त हुए पदों के चलते अतिथि शिक्षकों को फिर से समायोजित किया गया। इसके लिए अतिथि शिक्षकों ने मुख्य शिक्षाधिकारी कार्यालय में प्रत्यावेदन किया था। एसोसिएशन के जिलाध्यक्ष चंचल सिंह कुंवर ने बताया कि कला में चार, व्यायाम में दो, सामाजिक विज्ञान में एक, विज्ञान में दो सहित कुल 15 अतिथि शिक्षकों की बहाली हुई है।---


