शिक्षक दिवस पर शिक्षकों के योगदान को किया याद
हिन्दुस्तान, मुजफ्फर नगर
बुढ़ाना में शिक्षक दिवस के अवसर पर विभिन्न शिक्षण संस्थानों में कार्यक्रम हुए। विद्यार्थियों ने अपने गुरुजनों का सम्मान किया और सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। वक्ताओं ने शिक्षकों के योगदान को सराहा और बताया कि वे छात्रों को शिक्षा, संस्कार और प्रेरणा प्रदान करते हैं। विद्यालयों में उत्साह का माहौल रहा।

बुढ़ाना। शिक्षक दिवस के अवसर पर क्षेत्र के विभिन्न शिक्षण संस्थानों में कार्यक्रम आयोजित कर शिक्षकों के योगदान को याद किया। विद्यार्थियों ने अपने गुरुजनों के सम्मान में सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए और शुभकामनाएं दीं। वक्ताओं ने कहा कि शिक्षक विद्यार्थियों को शिक्षा देने के साथ-साथ उन्हें संस्कार और जीवन में आगे बढ़ने की प्रेरणा भी देते हैं। उन्होंने कहा कि शिक्षक समाज और राष्ट्र के निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। कई विद्यालयों में विद्यार्थियों ने शिक्षकों को उपहार देकर सम्मानित किया। कार्यक्रम में शिक्षकों ने विद्यार्थियों को मेहनत, अनुशासन और ईमानदारी के साथ आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया।
इस दौरान विद्यालयों में उत्साह का माहौल रहा।


