शिक्षक दिवस के रूप में मनी सर्वपल्ली राधाकृष्णन की जयंती
शिक्षक दिवस के रूप में मनी सर्वपल्ली राधाकृष्णन की जयंती शिक्षक दिवस के रूप में मनी सर्वपल्ली राधाकृष्णन की जयंती शिक्षक दिवस के रूप में मनी सर्वपल्ल

सोनभद्र, संवाददाता। देश के महान दार्शनिक, शिक्षाविद एवं पूर्व राष्ट्रपति डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन की जयंती शनिवार को शिक्षक दिवस मनाई गई। इस दौरान कलेक्ट्रेट सभागार में शिक्षक सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। वहीं जिले भर में स्कूलों में बाल मेला सहित विविध कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। स्कूलों में बच्चों को डा. सर्वपल्ली राधाकृष्णन के बारे में जानकारी दी गई।
सम्मान समारोह में वक्तव्य
कलक्टे्रट सभागार में आयोजित सम्मान समारोह में समाज कल्याण राज्यमंत्री संजीव गोड़ एवं सदर विधायक भूपेश चौबे ने कहा कि शिक्षक समाज के मार्गदर्शक और राष्ट्र के भविष्य के निर्माता हैं। शिक्षक विद्यार्थियों को केवल किताबी ज्ञान ही नहीं देते, बल्कि उनमें संस्कार, अनुशासन, नैतिक मूल्यों और जिम्मेदारी की भावना भी विकसित करते हैं। शिक्षकों का सम्मान वास्तव में राष्ट्र निर्माण में उनके योगदान का सम्मान है। जिलाधिकारी चर्चित गौड़ ने कहा कि शिक्षक देश के भविष्य को आकार देने वाले वास्तविक राष्ट्रनिर्माता हैं। विद्यालय में शिक्षक की भूमिका केवल पाठ्यक्रम पूरा करने तक सीमित नहीं है, बल्कि विद्यार्थियों में आत्मविश्वास, अनुशासन, संवेदनशीलता, रचनात्मक सोच एवं सामाजिक जिम्मेदारी की भावना विकसित करना भी शिक्षक का महत्वपूर्ण दायित्व है। इस दौरान शिक्षा क्षेत्र में उल्लेखनीय एवं उत्कृष्ट कार्य करने वाले माध्यमिक विद्यालय के 24 और बेसिक शिक्षा विभाग के 44 शिक्षकों को प्रशस्ति-पत्र एवं सम्मान प्रदान किया गया। इस मौके पर संजीव त्रिपाठी, जिला पंचायत सदस्य मोहन कुशवाहा, सदर ब्लाक प्रमुख्य अजीत रावत, डीआईओएस जयराम सिंह आदि मौजूद रहे। समाजवादी पार्टी कार्यालय में शनिवार को पूर्व राष्ट्रपति डा. सर्वपल्ली राधाकृष्णन की जयंती धूमधाम से मनाई गई। इस दौरान उनके चित्र पर माल्यार्पण कर उनके जीवन मूल्यों पर प्रकाश डाला गया। इस मौके पर जिलाध्यक्ष रामनिहोर यादव, सांसद छोटेलाल खरवार, राजेन्द्र सिंह पटेल, रमेश दुबे, संजय यादव, अनिल यादव, सईद कुरैशी, सुनील गोंड़, चौधरी यशवंत सिंह, जयप्रकाश उर्फ चेखुर पांडेय, हिदायत उल्ला खां आदि मौजूद रहे। वहीं श्री एकेडमी सीनियर सेकेण्डरी स्कूल पसही कलां में शिक्षक दिवस धूमधाम से मनाया गया। प्रबंध निदेशक डॉ. अनिल कुमार पांडेय एवं प्रबंधक अजय कुमार पांडेय ने विद्यार्थियों को शिक्षक दिवस के महत्व, गुरु-शिष्य परंपरा, शिक्षा, अनुशासन और संस्कारों पर प्रकाश डाला। इस मौके पर प्रधानाचार्य श्री उमाशंकर, जीएन गोस्वामी, प्रियंका पांडेय, राकेश त्रिपाठी, वीडी शर्मा, अतुल पटेल, गणेश सिंह, नवनीत पांडेय, नीलम त्रिपाठी, पूजा सिंह, चंपा आदि मौजूद रहे। हंस एलेक्स पब्लिक स्कूल कसया कला में शिक्षक दिवस धूमधाम से मनाया गया। प्रबंध निदेशक डॉ प्रसन्न पटेल, उप प्रबंधक ममता सिंह, संस्थापक बाबू पारसनाथ सिंह ने संयुक्त रूप से डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन के चित्र पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्ज्वलन कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। इस दौरान विद्यालय के बच्चों ने शिक्षकों के सम्मान में विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रमों की रंगारंग प्रस्तुतियां दी। इस मौके पर डॉ दशरथ, डॉ प्रकाश कुमार, डॉक्टर प्रदीप कुमार, विकास मेहता, जयप्रकाश वर्मा, जीएम सिंह, राजकुमार, सूरज पटेल, शिवांगी मौर्य आदि मौजूद रहे। इसी तरह पंडित विद्याधर इण्टर कॉलेज एवं परमहंस पब्लिक स्कूल कबरी में शिक्षक दिवस हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। इस मौके पर प्रधानाचार्य ओमप्रकाश चतुर्वेदी, संरक्षक सुरेश तिवारी, श्रवण कुमार पाण्डेय, कृष्ण देव, अनुराग त्रिपाठी, संदीप, मनीष दूबे अमिताभ बच्चन, सगीर खान आदि मौजूद रहे।
भाषण प्रतियोगिता का आयोजन
चोपन प्रतिनिधि के अनुसार एसएनजी पब्लिक स्कूल में शिक्षक दिवस धूमधाम से मनाया गया। इस दौरान भाषण प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इस मौके पर वरिष्ठ भाजपा नेता राजा मिश्रा, सुनील सिंह, श्यामाचरण गिरी, संजय चेतन, प्रधानाचार्य संतोष कुमार दुबे, शाहिद हुसैन, ललन प्रसाद, अंजली श्रीवास्तव, श्रेया श्रीवास्तव, अजय कुमार, ट्विंकल सिंह, स्नेहा कुमारी आदि मौजूद रहे।
अनुदेशकों का सम्मान
केकराही प्रतिनिधि के अनुसार करमा ब्लाक के कसया कला स्थित हंस वाहिनी इंटर कालेज में शिक्षक दिवस धूमधाम से मनाया गया। इस मौके पर प्रधानाचार्य उमाकांत मिश्र, राजेंद्र प्रसाद पाण्डेय, अरुणपति त्रिपाठी, डॉ दशरथ, डॉ प्रकाश कुमार, डॉक्टर प्रदीप कुमार आदि मौजूद रहे।
शिक्षक, शिक्षा मित्र और अनुदेशक हुए सम्मानित
बभनी। ब्लॉक संसाधन केंद्र बभनी में शनिवार को पर शिक्षक दिवस पर शिक्षक, शिक्षा मित्र और अनुदेशकों को सम्मानित किया गया। मुख्य अतिथि ब्लाक अध्यक्ष आरिफ अहमद व शिक्षामित्र संघ के प्रदेश उपाध्यक्ष अफजल अहमद ने कार्यक्रम का शुभारंभ किया। इस दौरान शिक्षक ममता देवी, आनंद कुमार सिंह, शिक्षामित्रों सलमा, शिव प्रसाद, अनुदेशक मीना और रमेश सहित अन्य शिक्षकों को सम्मानित किया गया। इस मौके पर कमलेश कुमार, प्रवीण कुमार सिंह, विजय कुमार,मुकेश त्रिपाठी ,अनिल कुमार सिंह आदि मौजूद रहे।
घोरावल में शिक्षक दिवस
घोरावल। ब्लॉक संसाधन केंद्र घोरावल में शिक्षक दिवस धूमधाम से मनाया गया। इस दौरान खंड शिक्षा अधिकारी ने कहा कि शिक्षक राष्ट्र निर्माता होता है। इस दौरान उन्होंने शिक्षकों को अंग वस्त्र और माल्यार्पण कर सम्मानित किया। इस मौके पर राजकुमार पाण्डेय, कौसर जहां सिद्दकी, राजीव कुमार, राजेश बैंस, कृष्ण कुमार, शिव शंकर, अशोक चौबे, अशोक त्रिपाठी, अशोक सन्यासी, अनिल प्रजापति, मयंक दुबे, धनंजय द्विवेदी आदि मौजूद रहे।
नगर के विद्यालयों में समारोह
ओबरा के स्कूलों में भी धूमधाम से मना शिक्षक दिवस
ओबरा। नगर के सभी विद्यालयो में शनिवार को भारत के पूर्व राष्ट्रपति डॉक्टर सर्वपल्ली राधाकृष्णन की जयंती शिक्षक दिवस के रूप में मनाई गई। अध्यापकों सहित बच्चों ने बड़े उत्साह के साथ हिस्सा। इस दौरान सर्वपल्ली डॉक्टर राधाकृष्णन के जीवन पर प्रकाश डालते हुए शिक्षा के क्षेत्र में उनके योगदान को याद किया गया। नगर के शिशु शिक्षा निकेतन ओबरा, डीएवी पब्लिक स्कूल, स्वामी सत्यानंद सरस्वती स्कूल, किड्स केयर इंग्लिश स्कूल, कैरियर केनवेंट स्कूल ओबरा, सरस्वती विद्या मंदिर ओबरा, किड्स केयर इंग्लिश स्कूल ओबरा आदि स्कूलों में बड़े धूमधाम से शिक्षक दिवस मनाया गया। इस मौके पर पूर्व नगर पंचायत अध्यक्ष उमा शंकर सिंह, प्रधानाचार्य संध्या गिरी, संतोष त्रिपाठी, अवध नारायण त्रिपाठी, बंशधारी यादव, सुशील कुशवाहा, राजेश, रवि प्रकाश आदि मौजूद रहे।
प्रमुख स्कूलों में शिक्षक दिवस
पैनल के लिए .........
एमवीएम में शिक्षकों का हुआ सम्मान
फोटो कैप्सन- 17- मां वैष्णों मार्डन पब्लिक स्कूल परासी में शिक्षक दिवस पर मौजूद शिक्षकगण।
सोनभद्र। मां वैष्णो मॉडर्न पब्लिक स्कूल परासी में शनिवार को शिक्षक दिवस हर्षोल्लास मनाया गया। इस दौरान शिक्षकों का सम्मान किया गया। वहीं विभिन्न सांस्कृतिक और रचनात्मक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। वहीं विद्यार्थियों ने भाषण, कविता, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों सहित विभिन्न गतिविधियों के माध्यम से शिक्षकों के प्रति अपना आभार व्यक्त किया। विद्यालय के प्रबंधक रमाशंकर दुबे ने कहा कि शिक्षक केवल विषय संबंधी ज्ञान ही नहीं देते, बल्कि विद्यार्थियों में अनुशासन, संस्कार, नैतिक मूल्यों और जिम्मेदारी की भावना भी विकसित करते हैं। इस मौके पर प्रधानाचार्य श्रवण के पाण्डेय, ऐकडेमिक हेड अक्षय राज मिश्रा, नीरज पाण्डेय, धीरज देव पाण्डेय, विपिन मिश्रा, किसन कुमार, नासिर अहमद, अजय पाण्डेय, प्रभात, प्रतिमा सिंह आदि मौजूद रहे।
आत्मा की महानता
आत्मा की महानता को भी प्राप्त करने की जरूरत
फोटो कैप्सन- 18- दी आर्यन्स एकेडमी राबर्ट्सगंज में शिक्षक दिवस पर केक काटते शिक्षकगण।
सोनभद्र। दी आर्यन्स एकेडमी संत नगर राबर्ट्सगंज में शनिवार को शिक्षक दिवस धूमधाम से मनाया गया। प्रधानाचार्या चित्रा जालान और प्रबंध निदेशक विनोद कुमार जालान ने कहा कि हमें सिर्फ और सिर्फ तकनीकी शिक्षा पर ध्यान केंद्रित न करते हुए आत्मा की महानता को भी प्राप्त करना है, तभी शिक्षा का शाब्दिक अभिप्राय हम समझ सकेंगे। इस मौके पर सुनीता सांवरिया, पूनम केड़िया, चित्रा जालान, रितु जालान, अनीता थर्ड, राहुल जालान, धर्मेश, अनमोल सोनी आदि मौजूद रहे।
बच्चों के भविष्य की नींव
बच्चों के उज्ज्वल भविष्य की नींव रखते हैं शिक्षक
फोटो कैप्सन- 19- प्रकाश जीनियस पब्लिक स्कूल राबर्ट्संज में शनिवार को शिक्षक दिवस पर मौजूद शिक्षक।
सोनभद्र। प्रकाश जीनियस पब्लिक इंग्लिश स्कूल राबर्ट्सगज और प्रकाश जीनियस किड्स स्कूल टैगोर नगर में शनिवार को शिक्षक दिवस धूमधाम से मनाया गया। विद्यार्थियों ने भाषण, कविता, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के माध्यम से शिक्षकों के प्रति अपनी भावनाएं प्रकट की। विद्यालय के प्रबंधक राजेंद्र प्रसाद जैन ने कहा कि एक शिक्षक केवल पाठ्य-पुस्तक का ज्ञान नहीं देता, बल्कि वह विद्यार्थियों के जीवन को सही दिशा देकर उनके उज्जवल भविष्य की नींव रखता है। इस मौके पर मुख्य कार्यकारी अधिकारी संतोष कुमार पांडेय, प्रधानाचार्य अंबर उपाध्याय, उप प्रधानाचार्य सुरेंद्र यादव, साधना पांडेय, शिखा, आकांक्षा मोदनवाल, पूनम, श्रद्धा मिश्रा, आकांक्षा तिवारी आदि मौजूद रहे।


