गुरु केवल ज्ञान नहीं देते,जीवन जीना भी सिखाते हैं: मिश्रा
काशीपुर में शिक्षक दिवस के अवसर पर जनजीवन उत्थान समिति द्वारा गोष्ठी का आयोजन किया गया। वरिष्ठ अधिवक्ता शैलेंद्र कुमार मिश्रा ने कहा कि शिक्षक जीवन जीने की कला और ज्ञान दोनों सिखाते हैं। इस अवसर पर डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन को श्रद्धांजलि दी गयी। कई वक्ताओं ने अपने विचार प्रस्तुत किए।

काशीपुरl सर्वपल्ली राधाकृष्णन के जन्म दिवस, शिक्षक दिवस के अवसर पर जनजीवन उत्थान समिति के तत्वाधान में गोष्ठी का आयोजन किया गयाl शनिवार को स्व. सत्येंद्र चंद्र गुड़िया मार्ग पर स्थित श्री जगदीश प्रेरणा भवन के सभागार में एक विचार गोष्ठी आयोजित हुई l जिसमें बोलते हुए उत्तराखंड रत्न से सम्मानित व समिति अध्यक्ष वरिष्ठ अधिवक्ता शैलेंद्र कुमार मिश्रा ने कहा की शिक्षक ज्ञान ही नहीं देता बल्कि जीवन जीने की कला भी सिखाता है।समाज में व्यक्ति के जीवन की नींव शिक्षक ही मजबूत करते हैं आज जरूरत है कि हम अपने गुरुजनों का आदर करें और उनके बताए हुए अच्छे मार्गो से जीवन का निर्माण करें और गुरु की प्रेरणा से अपने देश को विश्व गुरु बनाएं।आज
हमारा सौभाग्य है कि पूरा विश्व भारत को अपना गुरु मानकर उन्नति के कार्य कर रहा है ।इस मौके पर डॉक्टर सर्वपल्ली राधाकृष्णन को श्रद्धांजलि अर्पित की गई और कई वक्ताओं ने विचार रखें।यहां भास्कर त्यागी एडवोकेट, वीके मिश्रा, देवांग मिश्रा एडवोकेट, सैयद आसिफ अली एडवोकेट, अचल वर्मा एडवोकेट आदि मौजूद रहे।


