शिक्षक दिवस पर अशफाक हुसैन सम्मानित

हिन्दुस्तान, मुरादाबाद
Follow us on Google News
share

नेशनल सोशल ऑर्गेनाइजेशन ने शिक्षक दिवस पर एक सम्मान समारोह आयोजित किया। इस कार्यक्रम में मास्टर अशफाक हुसैन को उनके शिक्षा में योगदान के लिए सम्मानित किया गया। वक्ताओं ने उनके कार्य की सराहना की और बताया कि शिक्षक विद्यार्थियों के भविष्य निर्माण में अहम भूमिका निभाते हैं।

शिक्षक दिवस पर अशफाक हुसैन सम्मानित

नेशनल सोशल ऑर्गेनाइजेशन की ओर से शिक्षक दिवस के अवसर पर सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में शिक्षा के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान देने वाले मास्टर अशफाक हुसैन को संगठन की ओर से उपहार भेंट कर सम्मानित किया गया। वक्ताओं ने उनके शैक्षिक योगदान की सराहना करते हुए कहा कि शिक्षक विद्यार्थियों के भविष्य को संवारने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। कार्यक्रम की संयुक्त अध्यक्षता शहर इमाम हकीम मासूम अली आजाद और कारी हफीज ने की, जबकि संचालन मंसूर रहमान ने किया। सम्मानित शिक्षक मास्टर अशफाक हुसैन ने कहा कि बदलते समय में विद्यार्थियों की शिक्षा के साथ उनके स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता बढ़ाना भी जरूरी है।

संगठन के अध्यक्ष मिर्जा अरशद बेग ने सभी अतिथियों का आभार जताया। कार्यक्रम में मोहम्मद माजिद, मास्टर नफीस, फिरोज़ खान, मास्टर निजाम, जाहिर परवेज, सफदर नियाजी, हकीम रेहान अतीक, डॉ. सलमान अख्तर और सय्यद जैन अली समेत अन्य लोग मौजूद रहे।

Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें
Hindi News , इंडिया न्यूज़ , आज का मौसम , विधानसभा चुनाव और Navratri 2026 से जुड़ी ताज़ा खबरों व पल-पल के अपडेट के लिए लाइव हिन्दुस्तान के साथ जुड़े रहें। UP Chunav 2027 , UP Vidhan Sabha Seats और UP Vidhan Sabha Candidates से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण खबरें और जानकारी यहां पढ़ें। सभी बड़ी खबरें सबसे पहले पाने के लिए लाइव हिन्दुस्तान ऐप अभी डाउनलोड करें।
Hindi NewsIndia Newsशिक्षक दिवस पर अशफाक हुसैन सम्मानित