एएमयू सिटी स्कूल में प्रो. विभा शर्मा का अभिनंदन

हिन्दुस्तान, अलीगढ़
share

अलीगढ़ के आरएमपीएस एएमयू सिटी स्कूल में शिक्षक दिवस पर एक विशेष कार्यक्रम हुआ, जिसमें प्रो. विभा शर्मा को राष्ट्रीय पुरस्कार 2025 से सम्मानित किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रो. एम जहांगीर वारसी ने की। शिक्षकों की भूमिका पर चर्चा करते हुए बताया गया कि वे विद्यार्थियों के विकास में महत्वपूर्ण हैं।

एएमयू सिटी स्कूल में प्रो. विभा शर्मा का अभिनंदन

अलीगढ़, वरिष्ठ संवाददाता। आरएमपीएस एएमयू सिटी स्कूल में शिक्षक दिवस के अवसर पर विशेष कार्यक्रम आयोजित किया गया। इसमें जनसंपर्क कार्यालय की मेंबर इंचार्ज प्रो. विभा शर्मा को उच्च शिक्षण संस्थानों के शिक्षकों के लिए राष्ट्रीय पुरस्कार 2025 से सम्मानित होने पर अभिनंदित किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता एएमयू के भाषाविज्ञान विभाग के अध्यक्ष प्रो. एम जहांगीर वारसी ने की। उर्दू कवि सैयद मुशर्रफ हुसैन महजर और इंजीनियर राहत सुल्तान इस्राइली विशिष्ट अतिथि रहे। दोनों स्कूल के पूर्व छात्र हैं। प्रो. शर्मा ने कहा कि स्कूल शिक्षक विद्यार्थियों के शिक्षा, चरित्र निर्माण और समग्र विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। उन्होंने राष्ट्रीय शिक्षक पुरस्कार को एएमयू के पूरे शिक्षक समुदाय के योगदान का सम्मान बताया।

प्रधानाचार्य डॉ. मोहम्मद फैयाजुद्दीन ने शिक्षक दिवस के महत्व पर प्रकाश डाला। कार्यक्रम में सीनियर पीजीटी एएम इब्राहिम अंसारी के शैक्षणिक योगदान को भी सम्मानित किया गया। विद्यार्थियों ने देशभक्ति गीत प्रस्तुत किए। संचालन सैयद अतीकुर रहीम ने किया।

Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें
Hindi News , इंडिया न्यूज़ , आज का मौसम , विधानसभा चुनाव से जुड़ी ताज़ा खबरों व पल-पल के अपडेट के लिए लाइव हिन्दुस्तान के साथ जुड़े रहें। UP Chunav 2027 , UP Vidhan Sabha Seats और UP Vidhan Sabha Candidates से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण खबरें और जानकारी यहां पढ़ें। सभी बड़ी खबरें सबसे पहले पाने के लिए लाइव हिन्दुस्तान ऐप अभी डाउनलोड करें।
Hindi NewsIndia Newsएएमयू सिटी स्कूल में प्रो. विभा शर्मा का अभिनंदन