नवजीवन एकेडमी में हर्षोल्लास से मना शिक्षक दिवस
हिन्दुस्तान, धनबाद
नवजीवन एकेडमी में शिक्षक दिवस उत्साहपूर्वक मनाया गया। छात्रों ने शिक्षकों के प्रति सम्मान एवं आभार व्यक्त किया। निदेशक मिथलेश दास ने विद्यार्थियों को नैतिक मूल्यों और जिम्मेदार नागरिक बनने की प्रेरणा दी। छात्रों ने गुरुजनों के मार्गदर्शन में आगे बढ़ने की अपील की। इस अवसर पर कई शिक्षक और विद्यार्थी उपस्थित थे।

जोड़ापोखर। नवजीवन एकेडमी में शनिवार को शिक्षक दिवस हर्षोल्लास से मनाया गया। छात्र-छात्राओं ने शिक्षकों के प्रति सम्मान व आभार व्यक्त किया। एकेडमी के निदेशक मिथलेश दास ने कहा कि शिक्षक शिक्षा के साथ संस्कार, अनुशासन और नैतिक मूल्यों का विकास कर विद्यार्थियों को जिम्मेदार नागरिक बनने की प्रेरणा देते हैं। उन्होंने छात्रों से गुरुजनों के मार्गदर्शन में आगे बढ़ने की अपील की। इस दौरान शिक्षक साहिद अंसारी, साक्षी पांडेय, किरण, रिया, आकाश, भूमि, नेहा, कुसुम, मनीष, कुणाल, मनीष केशरी, मोहित, फैजान व आयुष पांडेय समेत कई विद्यार्थी मौजूद थे।


