डीएवी बनियाहीर में धूमधाम से मनाया गया शिक्षक दिवस

हिन्दुस्तान, धनबाद
Follow us on Google News
share

जोड़ापोखर के डीएवी बनियाहीर में शुक्रवार को शिक्षक दिवस के रूप में डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन की जयंती मनाई गई। प्राचार्या डॉ. अभिलाषा कुमारी ने कार्यक्रम की शुरुआत की। छात्रों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए और कक्षा 12 के छात्रों ने 11वीं के लिए 'फ्रेशर्स डे' का आयोजन किया।

डीएवी बनियाहीर में धूमधाम से मनाया गया शिक्षक दिवस

जोड़ापोखर।डीएवी बनियाहीर में शुक्रवार को देश के पूर्व राष्ट्रपति डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन की जयंती शिक्षक दिवस के रूप में हर्षोल्लास से मनाई गई। कार्यक्रम का शुभारंभ प्राचार्या डॉ. अभिलाषा कुमारी ने उनके चित्र पर माल्यार्पण कर किया। इस अवसर पर विद्यार्थियों ने रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए।इसके साथ ही कक्षा 12वीं के छात्रों द्वारा 11वीं के विद्यार्थियों के लिए 'फ्रेशर्स डे' का भी आयोजन किया गया। प्राचार्या डॉ. अभिलाषा कुमारी ने विद्यार्थियों को अहंकार त्यागकर विनम्रता व अनुशासन के साथ शिक्षा ग्रहण करने की सीख दी। वरिष्ठ शिक्षक शुभंकर सरकार ने धन्यवाद ज्ञापन करते हुए विद्यार्थियों को देश का भविष्य बताया और एकाग्रचित्त होकर लक्ष्य हासिल करने की प्रेरणा दी।

कार्यक्रम का सफल मंच संचालन छात्रा श्रद्धा सिन्हा एवं छात्र बर्ज़ान ने किया। पूरा आयोजन सांस्कृतिक प्रभारी पंकज कुमार दुबे के कुशल निर्देशन में संपन्न हुआ।

Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें
Hindi News , इंडिया न्यूज़ , आज का मौसम , विधानसभा चुनाव और Navratri 2026 से जुड़ी ताज़ा खबरों व पल-पल के अपडेट के लिए लाइव हिन्दुस्तान के साथ जुड़े रहें। UP Chunav 2027 , UP Vidhan Sabha Seats और UP Vidhan Sabha Candidates से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण खबरें और जानकारी यहां पढ़ें। सभी बड़ी खबरें सबसे पहले पाने के लिए लाइव हिन्दुस्तान ऐप अभी डाउनलोड करें।
Hindi NewsIndia Newsडीएवी बनियाहीर में धूमधाम से मनाया गया शिक्षक दिवस