बीआईटी सिंदरी: ओरिएंटेशन कार्यक्रम के छठे दिन मना शिक्षक दिवस

हिन्दुस्तान, धनबाद
Follow us on Google News
share

बीआईटी सिंदरी में नवप्रवेशित विद्यार्थियों के लिए चल रहे इंडक्शन कार्यक्रम के छठे दिन शिक्षक दिवस मनाया गया। प्रो डॉ आरके वर्मा ने शिक्षकों की भूमिका पर प्रकाश डाला। कार्यक्रम में छात्रों ने नृत्य, गायन, कविता, श्लोक और भाषण प्रस्तुत किए। 'घर मोरे परदेसिया' नृत्य ने दर्शकों की वाहवाही हासिल की।

बीआईटी सिंदरी: ओरिएंटेशन कार्यक्रम के छठे दिन मना शिक्षक दिवस

बीआईटी सिंदरी में नवप्रवेशित विद्यार्थियों के लिए चल रहे इंडक्शन कम ओरिएंटेशन कार्यक्रम के छठे दिन शनिवार को शिक्षक दिवस के अवसर पर विभिन्न ज्ञानवर्धक एवं सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। इंडक्शन प्रोग्राम के चेयरमैन प्रो डॉ आरके वर्मा ने कहा कि शिक्षक केवल अकादमिक मार्गदर्शन तक सीमित नहीं होते, बल्कि वे विद्यार्थियों के आत्मविश्वास, व्यक्तित्व और भविष्य के निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। उन्होंने विद्यार्थियों को भावनात्मक बुद्धिमत्ता और आपसी संबंधों की क्षमता को व्यक्तित्व विकास के लिए आवश्यक बताया। कार्यक्रम के सांस्कृतिक सत्र में प्रथम एवं द्वितीय वर्ष के विद्यार्थियों ने नृत्य, गायन, कविता, श्लोक एवं भाषण के माध्यम से अपनी रचनात्मक प्रतिभा का जीवंत प्रदर्शन किया।

'घर मोरे परदेसिया' गीत पर प्रस्तुत मनमोहक नृत्य ने दर्शकों की खूब तालियां बटोरीं। कार्यक्रम को सफल बनाने में प्रो डॉ राहुल कुमार, प्रो संजय पाल और प्रो डॉ अमर प्रकाश सिन्हा का सराहनीय योगदान रहा।

Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें
Hindi News , इंडिया न्यूज़ , आज का मौसम , विधानसभा चुनाव और Navratri 2026 से जुड़ी ताज़ा खबरों व पल-पल के अपडेट के लिए लाइव हिन्दुस्तान के साथ जुड़े रहें। UP Chunav 2027 , UP Vidhan Sabha Seats और UP Vidhan Sabha Candidates से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण खबरें और जानकारी यहां पढ़ें। सभी बड़ी खबरें सबसे पहले पाने के लिए लाइव हिन्दुस्तान ऐप अभी डाउनलोड करें।
Hindi NewsIndia Newsबीआईटी सिंदरी: ओरिएंटेशन कार्यक्रम के छठे दिन मना शिक्षक दिवस