शिक्षक संस्कार, राष्ट्रीयता और सकारात्मक सोच के वाहक

हिन्दुस्तान, रामगढ़
Follow us on Google News
share

रामगढ़ में शिक्षक दिवस के अवसर पर रामगढ़ कॉलेज एलुमनी एसोसिएशन ने विचार गोष्ठी का आयोजन किया। इस कार्यक्रम में शिक्षकों की भूमिका और शिक्षा के महत्व पर चर्चा की गई। शिक्षकों का राष्ट्र निर्माण में योगदान महत्वपूर्ण बताया गया और इस अवसर पर शिक्षकों को सम्मानित भी किया गया।

शिक्षक संस्कार, राष्ट्रीयता और सकारात्मक सोच के वाहक

रामगढ़, निज प्रतिनिधि रामगढ़ कॉलेज एलुमनी एसोसिएशन के सौजन्य से शनिवार, को शिक्षक दिवस के अवसर पर झंडा चौक स्थित शांतिधारा फाउंडेशन के कार्यालय में विचार गोष्ठी का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में शिक्षकों की भूमिका, शिक्षा के महत्व और राष्ट्र निर्माण में उनके योगदान पर विस्तार से चर्चा की गई। गोष्ठी को संबोधित करते हुए वक्ताओं ने कहा कि किसी भी राष्ट्र के विकास में शिक्षकों की भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण होती है। शिक्षक केवल विद्यार्थियों को किताबी ज्ञान ही नहीं देते, बल्कि उन्हें संस्कारित करने, उनमें राष्ट्रीयता की भावना विकसित करने और जीवन में सफलता के लिए सकारात्मक सोच पैदा करने का भी कार्य करते हैं।

शिक्षित और संस्कारित पीढ़ी के निर्माण में शिक्षकों का योगदान सदैव महत्वपूर्ण रहेगा। इस अवसर पर रामगढ़ कॉलेज एलुमनी एसोसिएशन के शिक्षक सदस्यों को सम्मानित किया गया। अध्यक्ष प्रो प्रणीत कुमार, कोषाध्यक्ष डॉ उमा सेन गुप्ता, पूर्व अध्यक्ष प्रो पूर्णकांत, मानद सचिव डॉ तारा शंकर अग्रवाल और वरिष्ठ सदस्य प्रो अंजू शर्मा को पुस्तक और लेखनी प्रदान कर अभिनंदन किया गया। एसोसिएशन की ओर से शिक्षा के क्षेत्र में उनके उल्लेखनीय योगदान के लिए आभार भी व्यक्त किया गया। विचार गोष्ठी की अध्यक्षता एसोसिएशन के संस्थापक अध्यक्ष सुरेश पी अग्रवाल ने की। उपाध्यक्ष अखौरी कृष्ण बिहारी प्रसाद ने स्वागत भाषण दिया, जबकि अखिलेश कुमार ने धन्यवाद ज्ञापन किया। कार्यक्रम में एसोसिएशन के सदस्यों और गणमान्य लोगों की उपस्थिति रही।

Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें
Hindi News , इंडिया न्यूज़ , आज का मौसम , विधानसभा चुनाव , CJP Protest Live और Navratri 2026 से जुड़ी ताज़ा खबरों व पल-पल के अपडेट के लिए लाइव हिन्दुस्तान के साथ जुड़े रहें। UP Chunav 2027 , UP Vidhan Sabha Seats और UP Vidhan Sabha Candidates से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण खबरें और जानकारी यहां पढ़ें। सभी बड़ी खबरें सबसे पहले पाने के लिए लाइव हिन्दुस्तान ऐप अभी डाउनलोड करें।
Hindi NewsIndia Newsशिक्षक संस्कार, राष्ट्रीयता और सकारात्मक सोच के वाहक