छात्रों ने निभाई शिक्षकों की भूमिका

हिन्दुस्तान, गंगापार
share

फूलपुर। शिक्षक दिवस पर क्षेत्र के सभी शिक्षण संस्थानों में हर्षोल्लास के साथ शिक्षक दिवस

छात्रों ने निभाई शिक्षकों की भूमिका
छात्रों ने निभाई शिक्षकों की भूमिका

शिक्षक दिवस पर क्षेत्र के सभी शिक्षण संस्थानों में हर्षोल्लास के साथ शिक्षक दिवस मनाया गया। देश के दूसरे राष्ट्रपति डा.सर्वपल्ली राधाकृष्णन के जन्मदिन को समर्पित शिक्षक दिवस पूरे क्षेत्र में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। बौड़ई स्थित संस्कार पब्लिक स्कूल में वरिष्ठ छात्रों ने शिक्षकों की भूमिका का निर्वाह करते हुए कक्षाओं में शिक्षण कार्य संपादित किया। इसके उपरांत हिन्दी और अंग्रेजी में भाषण प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। हिन्दी भाषण में रैयान अहमद, रितेश, अरिशा क्रमशः प्रथम, द्वितीय, तृतीय रहे। अंग्रेजी भाषण में इफरा, आरोही, अंजलि क्रमशः प्रथम, द्वितीय, तृतीय स्थान पर रहे। आशु प्रश्नोत्तरी में ब्लू हाउस, रेड हाउस और ग्रीन हाउस क्रमशः प्रथम, द्वितीय और तृतीय रहे।

प्रबंधक राकेश पाण्डेय व प्रधानाचार्य फैसल अहमद ने कहा कि हमारी संस्कृति में शिक्षकों या गुरुओं का महत्व प्रारम्भिक काल से ही रहा है, जिनके मार्गदर्शन में नैतिक मूल्यों और संस्कारो का खूब विकास हुआ। इसी तरह ढोकरी स्थित प्रयाग पब्लिक स्कूल में आयोजित शिक्षक दिवस समारोह कों सम्बोधित करते हुए प्रधानाचार्य गौरव श्रीवास्तव ने कहा कि आज का दिन देश के दूसरे राष्ट्रपति, महान शिक्षक व दार्शनिक डा.राधाकृष्णन को समर्पित है जिनका आधुनिक भारतीय शिक्षा में महान योगदान है।

Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें
Hindi News , इंडिया न्यूज़ , आज का मौसम , विधानसभा चुनाव से जुड़ी ताज़ा खबरों व पल-पल के अपडेट के लिए लाइव हिन्दुस्तान के साथ जुड़े रहें। UP Chunav 2027 , UP Vidhan Sabha Seats और UP Vidhan Sabha Candidates से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण खबरें और जानकारी यहां पढ़ें। सभी बड़ी खबरें सबसे पहले पाने के लिए लाइव हिन्दुस्तान ऐप अभी डाउनलोड करें।
Hindi NewsIndia Newsछात्रों ने निभाई शिक्षकों की भूमिका